24 घण्टे ऑनलाइन

ये पौधे घर में करेंगे धन का आगमन

प्राकृतिक सुंदरता सभी को पसंद होती हैं जिसके लिए कई लोग अपने घर में बगीचा लगाते हैं या फिर गमलों में पौधे (Plants) लगाए जाते हैं। पौधे मन को सुकून और शांति प्रदान करते हैं एवं वातावरण को प्रदूषण मुक्त करते हुए अच्छी हवा…

24GhanteOnline
June 1, 2026
3 min read

प्राकृतिक सुंदरता सभी को पसंद होती हैं जिसके लिए कई लोग अपने घर में बगीचा लगाते हैं या फिर गमलों में पौधे (Plants) लगाए जाते हैं। पौधे मन को सुकून और शांति प्रदान करते हैं एवं वातावरण को प्रदूषण मुक्त करते हुए अच्छी हवा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु में भी कई पौधों का महत्व बताया गया हैं जो कि आपके घर की आर्थिक समस्या को दूर करते हुए घर में धन का आगमन करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों (Plants) के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी आर्थिक उन्नति में मददगार हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन पौधों के बारे में...

हरा-भरा मनी प्लांट (Money Plant) 


इस पौधे के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि और पैसा आता है। ज्योतिष के अनुसार मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है इसलिए मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में ही रखना शुभ माना गया है, यहां रखा मनी प्लांट सुख-सौभाग्य को बढ़ाता है। इसे लगाने से परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है और आर्थिक तंगी नहीं होती। मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में ना रखें।

लिली का पौधा (Lilly Plant)


सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर यह पौधा घर के लोगों में खुशियां, सौहार्द बढ़ाता है। लिली के पौधे की खासियत है कि इसे घर में लगाने से घर के सदस्यों का व्यवहार आपस में अच्छा रहता है। इसलिए इस पौधे को अपने घर के लिविंग रुम या फिर मेडिटेशन वाले कमरे में लगाना चाहिए।आर्थिक उन्नति के लिए सफ़ेद लिली को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

बांस का पौधा


बांस के पौधे को शुभ, सौभाग्य और लम्बी आयु का प्रतीक माना गया है। वास्तुविज्ञान के अनुसार यदि बांस के पौधे को दिशाओं के अनुरूप सही स्थान दिया जाए तो ये चमत्कारिक लाभ प्रदान करता है। बांस का अद्भुत पौधा नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करता है,वहीं यह अपने आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है अतः इसे घर में अवश्य लगाना चाहिए। इसे लाल रिबन से बांधकर और कांच के बाउल में पानी डालकर रखना चाहिए। कांच के जार में छोटे आकार के बांस के पौधों को लाल धागे में बांधकर दुकान, प्रतिष्ठान में ईशान या उत्तरी दिशा में रखने से आर्थिक प्रगति होने लगती है। जीवन में धन की कभी कमी महसूस न हो इसके लिए 6 बांस के डंठल का प्रयोग आपको लाभ देगा।

मनीट्री या क्रासुला


फेंगशुई के अनुसार छोटे-छोटे गोल पत्तेवाले जेड पौधे को घर या ऑफिस में रखना बहुत शुभ होता है,धन लाभ होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसे दरवाज़े के पास प्रवेशद्वार पर अंदर की ओर लगाना चाहिए। कहते हैं यह पौधा चुंबक की तरह पैसों एवं सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर खींचता है।

तुलसी


देवी लक्ष्मी का स्वरुप तुलसी को घर के उत्तर, ईशान या पूर्व दिशा में लगाने से माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। घर के आंगन में या छत पर तुलसी को रोज सुबह-शाम जल चढ़ाएं। शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है एवं धन की कमी नहीं रहती।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…