घर में ये पौधे लगाने से चमकेगा आपका भाग्य, बरकत के साथ खुशियों की भी होगी एंट्री
आजकल जब भी घर की सजावट की जाती हैं तो उसमें पौधे (Plants) लगाने का ट्रेंड बढ़ गया हैं। ये पौधे ऑक्सीजन देने के साथ ही वातावरण को शुद्ध बनाने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पौधे वास्तु में भी बहुत महत्व रखते…
आजकल जब भी घर की सजावट की जाती हैं तो उसमें पौधे (Plants) लगाने का ट्रेंड बढ़ गया हैं। ये पौधे ऑक्सीजन देने के साथ ही वातावरण को शुद्ध बनाने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पौधे वास्तु में भी बहुत महत्व रखते हैं और आपके जीवन में खुशहाली लाने का काम करते हैं। जी हां, पेड़-पौधे (Plants) लगाने से जहां घर की खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं वहीं घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। घर में लगाने के लिए पौधों का सही चयन करना आवश्यक है।
आज हम आपको यहां कुछ ऐसे पौधों (Plants) के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में लगाने से बरकत के साथ खुशियां भी आती हैं। ये पौधे आपके जीवन की नकारात्मकता को हरते हुए सुख-समृद्धि का संचार करते हैं। जानें इन पौधों के बारे में...
तुलसी का पौधा (Plants)
तुलसी को हिंदू धर्म में काफी शुभ और पवित्र पौधा माना गया है। इसकी पूजा करने का रिवाज भी है। कई लोग इसे घर के मेनगेट पर भी रखते हैं। यह पौधा घर में सकारात्मकता लाता है। तुलसी का पौधा यदि उत्तर-पूर्व में लगाया जाए तो घर में धन की कमी नहीं होती है।
अशोक का पौधा (Plants)
हिंदू धर्म में यह पेड़ काफी शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आता है और सभी प्रकार के दोष ख़त्म हो जाते हैं। घर के उत्तर में अशोक के पौधे को लगाना चाहिए।
शमी का पौधा (Plants)
वास्तु में यह बेहद ही शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही धन-धान्य में बढ़ोतरी होने लगती है। मान्यताओं अनुसार इस पौधे को घर में लगाकर इसकी रोजाना पूजा करने से विवाह संबंधी दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं। साथ ही शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या के दुष्प्रभावों से भी बचा जा सकता है।
केले का पेड़ (Plants)
इसे घर के गार्डन में लगाने से सुख, चैन बरकरार रहता है। हिंदू धर्म में केले के पेड़ को भगवान विष्णु का प्रतीक माना गया है। घर की पूर्व-उत्तर दिशा में इस पौधे को लगाना चाहिए।
क्रासुला का पौधा (Plants)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रासुला का पौधे को बहुत ही भाग्यशाली होता है। कहते हैं कि इसे घर में लगाने से पैसों की किल्लत दूर होती है और कभी आर्थिक तंगी नहीं आती। क्रासुला के पौधे को आम भाषा में जेड ट्री, लकी ट्री, मनी ट्री भी कहते हैं।
मनी प्लांट (Plants)
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। मनी प्लांट सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। साथ ही ये सौभाग्य को आकर्षित करता है।
सफ़ेद मदार का पौधा (Plants)
इसे हिंदू धर्म में काफी शुभ माना गया है। घर के गार्डन में उत्तर-पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाने से घर में धन का प्रबाह बना रहता है और मां लक्ष्मी की कृपा भी रहती है। कपल्स में प्रेम बढ़ता है। इससे दुश्मन की सारी चालें विफल होती है और वो परास्त होते हैं।
बैम्बू प्लांट (Plants)
वास्तु के अनुसार, बैम्बू प्लांट यानी बांस का पौधा घर में लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे उत्तर दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही ये पौधा घर में सुख-समृद्धि लाता है।
आंवले का पौधा (Plants)
हिंदू धर्म के मुताबिक़, आंवले के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है। मान्यता है कि जो इस पेड़ को लगता है उसके पाप-दोष नष्ट हो जाते हैं। उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
