24 घण्टे ऑनलाइन

घर में लगाएं ये पौधे, चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा

हर कोई चाहता हैं कि उसके घर में सुख-शांति का वास हो और सकारात्मकता बनी रहे। अक्सर कई लोगों को यह शिकायत रहती हैं कि वे कड़ी मेहनत करते हैं और हर संभव प्रयास करते हैं उसके बावजूद भी घर में बरकत और खुशियां नहीं रहती हैं।…

24GhanteOnline
April 16, 2025
3 min read

हर कोई चाहता हैं कि उसके घर में सुख-शांति का वास हो और सकारात्मकता बनी रहे। अक्सर कई लोगों को यह शिकायत रहती हैं कि वे कड़ी मेहनत करते हैं और हर संभव प्रयास करते हैं उसके बावजूद भी घर में बरकत और खुशियां नहीं रहती हैं। ऐसे में आपको अपने घर का माहौल सकारात्मक बनाने की जरूरत होती हैं जिसमें आपकी मदद कर सकते हैं कुछ पौधे (Plants) । जी हां, वास्तु के अनुसार कुछ पौधे (Plants) ऐसे हैं जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मकता के साथ धन की भी बारिश होगी। यह पौधे आपके घर में चुंबक की तरह पैसा खींच कर लाते हैं। आइये जानते हैं इन पौधों के बारे में...

बांस का पौधा (Plants) लगाएं


बांस का पौधा घर में सजावट के भी बहुत ही काम आता है। वास्तु जानकारों के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप बांस का पौधा लगाते समय उस पर लाल रंग के धागे को लपेट दें। यदि आपके पास लाल रंग का धागा नहीं है तो आप लाल टेप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप घर में 7-9 डंठल वाला पेड़ लगा सकते हैं।

जेड प्लांट (Plants)


गोल पत्तों वाला ये प्लांट (Plants) दिखने में जितना खूबसूरत है इसके फायदे उससे भी कहीं ज्यादा हैं। घर और ऑफिस में इस पौधे को लगाएं। आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ेगी क्योंकि ये आपको पॉजिटिव एनर्जी देगा। इसे एंट्रेंस के पास लगाएं।

तुलसी का पौधा (Plants)


हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही महत्व दिया जाता है। इसे पौधे को लक्ष्मी का रुप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा लगा हो वहां सदैव मां लक्ष्मी का वास रहता है। तुलसी के पौधे को आप ईशान कोण में लगा सकते हैं। रविवार, एकादशी और द्वादशी वाले दिन तुलसी को हाथ न लगाएं और न ही जल दें। गुरुवार के दिन आप तुलसी में कच्चा दूध जरुर चढ़ाएं।

शमी का पौधा (Plants) लगाएं


आप घर में शमी का पौधा भी लगा सकते हैं। सुख और समृद्धि पाने के लिए इस पौधे की पूजा भी की जाती है। इसे घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा आपके घर में पैसे को खींचता है। इसके अलावा इसे घर में लगाने से व्यक्ति की शनि की दिशा भी सुधरती है और कुंडली में शनि मजबूत होता है।

चंपा का पौधा (Plants)


वास्तु के मुताबिक घर में केले, चंपा और केतकी आदि के पेड़ पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियों में लाभ मिलता है। चंपा के पौधे को वास्तव में सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इस पौधे को उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

मनी प्लांट लगाएं


आप घर में मनी प्लांट भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि यह पौधा घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है। सही दिशा में इस पौधे को लगाने से धन में वृद्धि होती है। आप मनी प्लांट घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार, जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता जाता है, वैसे ही व्यक्ति की धन में भी वृद्धि होती है। यदि आप मुख्य द्वार पर मनी प्लांट नहीं लगाना चाहते तो कांच की बोतल में भी लगाकर भी इसे घर के अंदर रख सकते हैं।

स्नेक प्लांट (Plants)


इसे बड़ी खिड़की या एंट्रेंस के पास लगाएं। यह एक रक्षक के रूप में काम करता है। घर में काम करने की जगह या ऑफिस में इसे लगाने से आप ज्यादा फोकस होकर काम कर पाएंगे। इसे बेडरूम या बच्चों के कमरे में ना लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…