24 घण्टे ऑनलाइन

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास अच्छा खासा धन (Money) हो, जिससे वह अपनी जरूरत के अलावा शौक भी पूरे कर सकें. इसके लिए वास्तु शास्त्र में तरह-तरह के उपाय बताए गए हैं. इन्हें करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है. बहुत से ऐसे…

24GhanteOnline
July 16, 2026
2 min read

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास अच्छा खासा धन (Money) हो, जिससे वह अपनी जरूरत के अलावा शौक भी पूरे कर सकें. इसके लिए वास्तु शास्त्र में तरह-तरह के उपाय बताए गए हैं. इन्हें करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है. बहुत से ऐसे उपाय हैं जो आपको बहुत ही आसानी से मालामाल बना सकते हैं. इनमें से एक है घर में ऐसे पौधे (Plants) लगाएं जो आपके लिए सौभाग्य लेकर आएं और आपको कभी पैसों की तंगी ना हो. इंदौर के रहने वाले पंडित कृष्ण कांत शर्मा, ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार बताते हैं कौन से पौधे घर में बरकत लाते हैं.

>> घर में हल्दी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है. हल्दी का पौधा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने लगता है. ये पौधा घर में सुख समृद्धि लाता है और हर मनोकामना पूरी करने में सहायक होता है.

>> सदा सुहागन की 8 प्रजातियां हैं. जिनमें से 7 मेडागास्कर में पायी जाती हैं. बाकी आठवीं भारत में पायी जाती है. सदा सुहागन का पौधा घर में लगाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है. इसके अलावा इस पौधे में धन को आकर्षित करने की क्षमता होती है.

>> मनी प्लांट को घर में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसे लगाने से कभी भी पैसों की कमी नहीं होती. मनी प्लांट घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है.

>> शमी का पौधा घर में लगाने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ होता है.

>> तुलसी का पौधा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार थी अत्यंत महत्वपूर्ण है. कहते हैं जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां साक्षात लक्ष्मी का वास होता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।