24 घण्टे ऑनलाइन

घर में न लगाएं ऐसी तस्वीरें, छिन जाएंगी परिवार की सुख-शांति

फेंगशुई में कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं जिनसे घर में सुख-समृद्धि आती है। फेंगशुई में कुछ चीजें ऐसी हैं, जो व्यक्ति से सुख, शांति और तरक्की छीन लेती हैं। फेंगशुई में घर में तस्वीरें (Pictures) लगाने को लेकर भी कुछ नियम…

24GhanteOnline
October 26, 2025
2 min read

फेंगशुई में कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं जिनसे घर में सुख-समृद्धि आती है। फेंगशुई में कुछ चीजें ऐसी हैं, जो व्यक्ति से सुख, शांति और तरक्की छीन लेती हैं। फेंगशुई में घर में तस्वीरें (Pictures) लगाने को लेकर भी कुछ नियम हैं, जिनके अनुसार कुछ ऐसी तस्वीरें होती हैं, जो घर के लिए शुभ नहीं मानी जाती हैं। इन तस्वीरों के कारण धन की कमी का भी सामना करना पड़ता है।

अक्सर देखा गया है कि घर के लिविंग रूम से लेकर बेडरूम तक कई तरह तस्वीरें (Pictures) लगाई जाती हैं। यह घर को खूबसूरत बनाती हैं। ऐसा करने के लिए हम सजावट के सामान लगाते हैं या फिर बेडरूम में परिवार की तस्वीरें लगा लेते हैं। लेकिन इन तस्वीरों को घर पर लगाने से पहले यह जानना जरूरी है कि इनका घर पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

भगवान की फोटो (Pictures)


लगभग सभी लोग अपने घरों में भगवान की फोटो लगाते हैं, लेकिन घर की हर दीवार पर भगवान की फोटो लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। भगवान की फोटो घर की हर दीवार पर नहीं बल्कि किसी पवित्र स्थान पर ही लगानी चाहिए।

डूबते सूरज की फोटो (Pictures)


घर में डूबते सूरज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। डूबता हुआ सूरज निराशा और असफलता का संकेत देता है, जिससे परिवार के सदस्यों की तरक्की मुश्किल हो जाती है। उगते सूरज या पेड़ों और पहाड़ों की तस्वीरें लगा सकते हैं।

परिवार की फोटो (Pictures)


घर में पारिवारिक तस्वीरें लगाने के भी नियम हैं। लोग अक्सर अपने घरों में फैमिली फोटो लगाते हैं, लेकिन आपको कभी भी एक फैमिली फोटो में तीन लोगों की फोटो नहीं लगानी चाहिए। यह शुभ नहीं माना जाता है। दीवार पर तीन लोगों की तस्वीरें लगाने से रिश्ते खराब होने लगते हैं।

बहते झरने की फोटो  (Pictures)


लोग अक्सर अपने घरों में झरनों की तस्वीरें लगाते हैं। लेकिन घर में झरने की तस्वीर लगाना शुभ नहीं होता है। यह घर में पानी की तरह बहने वाले धन का प्रतिनिधित्व करता है। इससे घर में धन की कमी होने लगती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…