24 घण्टे ऑनलाइन

रसोई में लगी ये तस्वीरें घर में लाती है संपन्नता

वास्तु में घर के हर हिस्से का बहुत महत्व बताया गया हैं, खासतौर से घर की रसोई (Kitchen) का। घर के इस हिस्से से सभी की सेहत और समृद्धि (Prosperity) जुड़ी होती हैं। ऐसे में जरूरी हैं की घर की रसोई को वास्तुसम्मत बनाया जाए।…

24GhanteOnline
March 6, 2026
2 min read

वास्तु में घर के हर हिस्से का बहुत महत्व बताया गया हैं, खासतौर से घर की रसोई (Kitchen) का। घर के इस हिस्से से सभी की सेहत और समृद्धि (Prosperity) जुड़ी होती हैं। ऐसे में जरूरी हैं की घर की रसोई को वास्तुसम्मत बनाया जाए। रसोई की साफ़-सफाई से मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं।

वास्तु के अनुसार रसोई में कुछ तस्वीरें ऐसी लगाई जा सकती हैं जो समन्नता लेकर आती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं तस्वीरों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें लगाने से घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

माता अन्नपूर्णा की तस्वीर

घर की किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे रसोईघर में अन्न का भंडार रहता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

फलों व सब्जियों से भरा चित्र

आप अपनी किचन में फलों व सब्जियों की टाइल्स लगा सकती है। इससे आपका रसोईघर और भी खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही इससे किचन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में आपके घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।

सही दिशा में बनवाएं रसोईघर

घर के बाकी कमरों की तरह रसोई का भी सही दिशा में होना बेहद जरूरी है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं इसके विपरीत घर में वास्तुदोष पैदा होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु अनुसार किचन हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व या दक्षिण दिशा में होनी चाहिए।

सही दिशा पर रसोई ना होने पर

अगर आपका रसोईघर सही दिशा में नहीं है तो आप वास्तु से जुड़े कुछ उपाय कर सकती है। इसके लिए किचन के उत्तर-पूर्व, यानी ईशान कोण में सिंदूरी रंग के हेरम्ब गणेश जी (पांच मुख वाले) की तस्वीर लगाएं। इसे रसोईघर में इस तस्वीर को लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे वास्तुदोष दूर होकर सुख-समृद्धि का संचार होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…