24 घण्टे ऑनलाइन

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए पन्ना रत्न, जानें नियम

ज्योतिष शास्त्र में नौ रत्नों का विशेष से रूप उल्लेख मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में इन रत्नों को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इन रत्नों का सबंध किसी ग्रह से होता है। आज हम आपको पन्ना…

24GhanteOnline
April 10, 2026
3 min read

ज्योतिष शास्त्र में नौ रत्नों का विशेष से रूप उल्लेख मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में इन रत्नों को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इन रत्नों का सबंध किसी ग्रह से होता है। आज हम आपको पन्ना (Panna) रत्न के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका संबंध बुध ग्रह से बताया गया है। पन्ना (Panna) रत्न हरे रंग का होता है। मान्यता है कि इसे धारण करने से कारोबार और करियर में मनचाही सफलता मिलती है।

हालांकि ज्योतिषार्य कहते हैं कि इसे धारण करने से पहले ये जानकारी अवशय ले लेनी चाहिए कि जन्म कुंडली में ग्रह किस स्थिति में हैं। साथ ही इसे ज्योतिषी की सलाह से ही धारण करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि पन्ना कौन लोग धारण कर सकते हैं। इसे धारण करने के नियम और फायदें क्या हैं।

किन लोगों को धारण करना चाहिए पन्ना (Panna) रत्न


ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। इन सभी राशि वालों को पन्ना रत्न शुभ परिणाम दे सकता है। इन राशियों के अलावा वो लोग जिनकी राशि कन्या है वो भी इस रत्न को धारण कर सकते हैं। रत्न शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों पर बुध की महादशा या फिर अंतरदशा चालू है वो भी पन्ना रंत्न धारण कर सकते हैं।

किनको नहीं धारण करना चाहिए


रत्न शास्त्र में बताया गया है कि पन्ना रत्न किन लोगों को धारण नहीं करना चाहिए। रत्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों को जिनकी कुंडली में बुध तीसरे, छठे, आठवें और 12 स्थान में होता है, उनको पन्ना रत्न धारण नहीं करना चाहिए। यही नहीं जिन लोगों को पन्ना सूट नहीं करता, उन्हें भी इसे धारण करने से बचना चाहिए नहीं तो आर्थिक हानि और मानसिक तनाव हो सकता है।

पन्ना (Panna) रत्न धारण करने के नियम


सोने या चांदी की अंगूठी में पन्ना (Panna) रत्न धारण करें। रत्न शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को कनिष्ठा यानी हाथ की सबसे छोटी उंगली में धारण करें। कम से कम दो रत्ती का पन्ना रत्न धारण करें। रत्न को धारण करने से एक रात पहले गंगाजल, शहद, मिश्री और दूध का मिश्रण बनाएं और उसको इस मिश्रण में डुबोकर रख दें। रत्न धारण करने से पहले बुध के ऊं बुं बुधाय नमः मंत्र का 108 जाप करें।

पन्ना (Panna) रत्न धारण करने के फायदे


पन्ना (Panna) रत्न को धारण करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। मां बेटे के संबंधों में मजबूती आती है। तर्कशक्ति मजबूत होती है। स्किन से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।