इन लोगों को झेलनी पड़ती है शनि देव की कुदृष्टि, हमेशा रहते हैं परेशान
हिंदू धर्म में शनि देव ( Shani Dev) को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि शनिवार का दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें शनि देव की…
हिंदू धर्म में शनि देव ( Shani Dev) को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि शनिवार का दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें शनि देव की कृपा कभी नहीं मिलती हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि वो लोग कौन हैं.
इन लोगों को नहीं मिलती शनि देव ( Shani Dev) की कृपा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग अपने फायदे के लिए दूसरों के साथ धोखा करते हैं, झूठ बोलते हैं या किसी का अपमान करते हैं, उनपर शनि देव की कृपा नहीं होती है. वहीं, जुआ-सट्टा खेलने वाले लोग और मांस-मदिरा का सेवन करने वाले लोगों को भी शनि देव का क्रोध झेलना पड़ता है. ऐसे में अगर आप में ये आदतें हैं, तो इन आदतों को आज ही छोड़ दें.
झेलनी पड़ती है शनि देव ( Shani Dev) की कुदृष्टि
ऐसा माना जाता है कि जो लोग बेजुबान जानवरों को परेशान करते हैं, तो ऐसे लोगों को शनि देव ( Shani Dev) का भयंकर क्रोध झेलना पड़ता है. इसके अलावा, जो लोग गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों और असहायों को परेशान करतें, ऐसे लोगों पर शनि देव अपनी कृपा नहीं रखते हैं. इन लोगों को जीवनभर तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
शनि देव ( Shani Dev) की कृपा पाने के लिए क्या करें?
अगर आप शनि देव ( Shani Dev) की कृपा पाना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका यही है कि अच्छे कर्म करें. शनिवार के दिन गरीबों या जरूरतमंदों अपनी क्षमता के अनुसार दान करें. साथ ही, शनि देव की कृपा प्राप्ति के लिए हनुमान जी की आराधना करें. इसके अलावा, शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार को पीपल पर जल अर्पित करके इस पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
