24 घण्टे ऑनलाइन

बड़े माथा दिखेगा छोटा, अप्लाई करें ये ब्यूटी हैक्स

बड़ा माथा (Forehead) कई लोगों के लिए एक समस्या हो सकता है क्योंकि इससे चेहरा बड़ा दिखता है और आपका माथा लोगों का अधिक ध्यान आकर्षित कर सकता है। हालांकि, कुछ मेकअप टिप्स की मदद से आप अपने माथे को छोटा दिखा सकते हैं। आइए…

24GhanteOnline
May 21, 2026
3 min read

बड़ा माथा (Forehead) कई लोगों के लिए एक समस्या हो सकता है क्योंकि इससे चेहरा बड़ा दिखता है और आपका माथा लोगों का अधिक ध्यान आकर्षित कर सकता है। हालांकि, कुछ मेकअप टिप्स की मदद से आप अपने माथे को छोटा दिखा सकते हैं। आइए आज हम आपको इसके लिए पांच बेहतरीन टिप्स देते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने माथे को छोटा (Forehead) दिखाने का भ्रम उत्पन्न कर सकते हैं।

फाउंडेशन ट्रिक का करें इस्तेमाल


अगर आप कोई महिला चाहती है कि आपका माथा छोटा दिखे तो अपनी हेयरलाइन पर फाउंडेशन लगाना बंद कर दें। यह तरीका आपकी हेयरलाइन पर एक प्राकृतिक छाया बनाने में मदद करेगा और आपकी हेयरलाइन की शुरुआत वास्तव में कम होने का भ्रम पैदा करेगा। इसके अतिरिक्त आप चाहें तो अपने माथे को छोटा दिखाने के लिए हेयरलाइन पर एक डार्क शेड फाउंडेशन भी लगा सकते हैं।

आइब्रो करेंगी मदद


आइब्रो चेहरे को जवां और पतला दिखाने में काफी मदद कर सकती है। खासकर, अच्छी शेप वाली बोल्ड और डार्क आइब्रो आपके माथे को छोटा दिखाने में सहायक साबित हो सकती हैं। अपनी आइब्रो को ज्यादा न खींचे और सुनिश्चित करें कि आइब्रो की हड्डी और आंख के बीच अधिक जगह का भ्रम पैदा करने के लिए आपकी आइब्रो का आर्च ऊंचा होना चाहिए। ब्लश को ऐसे लगाएं

गालों पर ब्लश लगाने से भी छोटे माथे का भ्रम पैदा किया जा सकता है और इससे आपके चेहरे की विशेषताओं पर ही ज्यादा फोकस होगा। इसके लिए अपने गालों पर पिच या रोज पिंक ब्लश लगाएं और लिफ्टिंग इफेक्ट बनाने के लिए ऊपर की तरफ ब्लेंड करें। इसके बाद ऊपरी चीकबोन्स और अपनी नाक के ब्रिज पर थोड़ा हाइलाइटर लगाकर अपने लुक को पूरा करें।

डार्क शेड की लिपस्टिक लगाएं


डार्क शेड की लिपस्टिक आपके चेहरे को बोल्ड लुक देकर कुछ ही सेकंड में आपके चौड़े माथे से अपनी ओर ध्यान खींच सकती है। इसके लिए अपने होठों पर डार्क चेरी रेड, वाइन, गुलाबी या कोरल शेड की लिपस्टिक को लगाएं। हालांकि, यह सुनिश्चित करें कि आपका बाकी का मेकअप हल्का और सोबर हो ताकि पूरा फोकस आपके होंठो पर हो।

ब्रॉन्जर का करें इस्तेमाल


एक ब्रॉन्जर आपके माथे को छोटा दिखा सकता है और आपके चेहरे को अधिक खूबसूरत लुक दे सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि ब्रॉन्जर मैट फिनिश होना चाहिए और आपकी त्वचा के टोन की तुलना में कम से कम तीन शेड गहरा होना चाहिए। ब्रॉन्जर को हेयरलाइन के चारों ओर लगाएं और एक पतले मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करके इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।