इन उपायों से होगी हनुमान जी की असीम कृपा, खुशियों का आगमन
आज मंगलवार का दिन हैं जो कि हनुमान जी (Hanuman) की पूजा के लिए जाना जाता हैं। संकटमोचन हनुमान जी आज के दिन की गई भक्ति से प्रसन्न होते है और भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं। मंगलवार के दिन किए गए पूण्य कार्य हनुमान…
आज मंगलवार का दिन हैं जो कि हनुमान जी (Hanuman) की पूजा के लिए जाना जाता हैं। संकटमोचन हनुमान जी आज के दिन की गई भक्ति से प्रसन्न होते है और भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं। मंगलवार के दिन किए गए पूण्य कार्य हनुमान जी की असीम कृपा की प्राप्ति करवाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए मंगलवार को किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें करते हुए जीवन से कष्टों को दूर कर खुशियों का आगमन किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
हनुमान (Hanuman) मंदिर में चढ़ाएं ये चीजें
बजरंगबली (Hanuman) जीवन से संकटों को दूर करने वाले भगवान हैं। इसलिए आप हर मंगलवार हनुमान मंदिर में जाकर नारियल, सिंदूर, चमेली का तेल, केवड़े का इत्र, गुलाब की माला और गुड़ चना चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे आप पर उनकी कृपा दृष्टी बनी रहेगी।
इन दिन चुकाएं कर्ज
वास्तु अनुसार, कर्ज चुकाने के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता हैं कि इस दिन कर्ज चुकाने से दोबारा ऋण उठाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
पीपल पेड़ की पूजा करें
हिंदू धर्म में पीपल पेड़ को पूजनीय माना जाता है। मान्यता है कि इसमें समस्त देवी-देवता वास करते हैं। वास्तु अनुसार, मंगलवार के दिन पीपल पेड़ की पूजा करने से शुभफल की प्राप्ति होती है।
हनुमान चालीसा और बजरंगबाण का करें पाठ
मंगलवार के दिन सुबह जल्दी उठकर नहाकर साफ कपड़े पहनें। अब घर पर या मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से हनुमान जी की विशेष कृपा होती है। इसके साथ ही जीवन में आने वाले संकटों से बचाव रहता है। इसके साथ ही बहन या बुआ को लाल रंग के वस्त्र भेंट स्वरूप देना शुभ माना जाता है।
दान करें
वास्तु अनुसार, मंगलवार के दिन दान करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आप अपने ऊपर बजरंगबली की कृपा बनाएं रखने के लिए अपने सामर्थ्य अनुसार जरूर दान करें। मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ और चना खिलाना भी शुभ माना जाता है।
लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ
वास्तु अनुसार, मंगलवार के दिन लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। ये रंग बजरंगबली को अतिप्रिय होने से व्यक्ति पर उनकी कृपा बनी रहती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
