24 घण्टे ऑनलाइन

धनतेरस पर इन उपायों से मिलेगा कुबेर का आशीर्वाद, घर में होगा स्थिर लक्ष्मी का निवास

धनतेरस (Dhanteras) के दिन की जगमगाहट से वातावरण में सकारात्मकता का संचार होता हैं। यह दिन भगवन धन्वन्तरी और कुबेर की पूजा के लिए जाना जाता हैं। कुबेर को धन का देवता कहा जाता हैं जिनके आशीर्वाद से घर हमेशा धन-धान्य से…

24GhanteOnline
October 18, 2025
2 min read

धनतेरस (Dhanteras) के दिन की जगमगाहट से वातावरण में सकारात्मकता का संचार होता हैं। यह दिन भगवन धन्वन्तरी और कुबेर की पूजा के लिए जाना जाता हैं। कुबेर को धन का देवता कहा जाता हैं जिनके आशीर्वाद से घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से जीवन का उद्धार करते हुए घर में हमेशा स्थिर लक्ष्मी का निवास हो सकता हैं। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

लक्ष्मी को अर्पित करें लौंग


धनतेरस (Dhanteras) के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद लक्ष्मी या किसी भी देवी को लौंग अर्पित करें। यह काम दीपावली के दिनों में रोज करें। आर्थिक लाभ होता रहेगा।

गाय का भोजन जरूर निकालें


धनतेरस और दीपावली के दिन रसोई में जो भी भोजन बना हो, सर्वप्रथम उसमें से गाय के लिए कुछ भाग अलग कर दें। ऐसा करने से घर में स्थिर लक्ष्मी का निवास होगा।

मोर की मिट्टी की करे पूजा


धनतेरस पर यदि पूजा के समय किसी ऐसे स्थान की मिट्टी जहां मोर नाचा हो लाकर और पूजा करें। इस मिट्टी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से घर पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

मंदिर में लगाएं केले के पौधे


धनतेरस (Dhanteras) के दिन किसी भी मंदिर में केले के दो पौधे लगाएं। इन पौधों की समय-समय पर देखभाल करते रहें। इनके बगल में कोई सुगंधित फूल का पौधा लगाएं। केले का पौधा जैसे-जैसे बड़ा होगा, आपके आर्थिक लाभ की राह प्रशस्त होगी।

चमगादड़ के पेड़ की टहनी रखे पास


धनतेरस (Dhanteras) के दिन किसी भी शुभ समय में किसी ऐसे पेड़ की टहनी तोड़ कर लाएं, जिस पर चमगादड़ रहते हों। इसे अपने बैठने की जगह के पास रखें, लाभ होगा।

किन्नर को धन करें दान


धनतेरस (Dhanteras) के दिन किसी किन्नर को धन दान करें और उसमें से कुछ रुपए वापस अनुरोध करके प्राप्त कर लें। इन रुपयों को सफेद कपड़े में लपेटकर कैश तिजोरी में रख लें, लाभ होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।