24 घण्टे ऑनलाइन

दशहरे पर किए गए ये उपाय दिलाएंगे संकटों से निजात, मिलेगी समृद्धि

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरे (Dussehra) के तौर पर मनाया जाता हैं जो कि इस बार 02 अक्टूबर को पड़ रहा हैं। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए जाना जाता हैं। यह दिन भगवान राम द्वारा रावण का वध करने के…

24GhanteOnline
October 1, 2025
4 min read

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरे (Dussehra) के तौर पर मनाया जाता हैं जो कि इस बार 02 अक्टूबर को पड़ रहा हैं। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए जाना जाता हैं। यह दिन भगवान राम द्वारा रावण का वध करने के साथ ही मां दुर्गा द्वारा महिषासुर का संहार करने के लिए भी जाना जाता हैं। पुराणों में दशहरे के दिन का महत्व बताते हुए कुछ उपाय बताए गए हैं जो संकटों से निजात दिलाएंगे और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाने का काम करेंगे। आज इस कड़ी में हम आपको इससे जुड़े कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो सकारात्मक प्रभाव डालने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

इस उपाय से नौकरी में होती है उन्नति


दशहरा (Dussehra) के दिन मां दुर्गा की पूजा करते हुए ‘ओम विजयायै नम:’ मंत्र का जप करते हुए 10 फल चढ़ाएं और फिर उनको प्रसाद में बांट दें। इस पूजा को आप दोपहर के समय करें। माना जाता है कि रावण को परास्त करने के लिए भगवान राम ने दोपहर के समय ही पूजा की थी। इसके बाद एक झाड़ू लें और उसको मंदिर में दान कर दें। इस उपाय के करने से धन संबंधित समस्या खत्म होती है और नौकरी व व्यापार में उन्नति होती है।

इस उपाय से होता है आर्थिक लाभ


दशहरे (Dussehra) के दिन रावण दहन से पहले मां दुर्गा की सहायक योगिनीं जया और विजया की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए और मां दुर्गा की पूजा में शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता है और कार्यों में आ रही बाधा भी दूर होती है। साथ ही दशहरे के दिन पूजा घर में शमी के पेड़ की मिट्टी रखने से नकारात्मक शक्तियां भी खत्म हो जाती हैं।

इस उपाय से हर संकट से मिलती है मुक्ति


दशहरे (Dussehra) के दिन रावण दहन के बाद उसकी राख को सरसों के तेल में मिलाकर घर में हर जगह छिड़क देना उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होकर सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। हर संकट से मुक्ति के लिए सुबह के समय हनुमानजी का गुड़-चने का भोग लगाएं और शाम के समय लड्डूओं का भोग लगाएं और फिर हनुमानजी से अपनी रक्षा की प्रार्थना करें।

व्यापार उन्नति के लिए करें यह उपाय


कारोबार में उन्नति के लिए दशहरे (Dussehra) के दिन एक नारियल लें और उसको सवा मीटर पीले कपड़े में लपेट लें। फिर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पान और मिष्ठान के साथ राम मंदिर में चढ़ा दें। ऐसा करने से व्यापार में उन्नति होती है। वहीं दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी को देखने से सभी मनोकामना पूरी होती हैं। नीलकंठ को देखकर भगवान शिव से मनोकामना मांगे।

इस उपाय से धन की समस्या होती है दूर


दशहरे (Dussehra) के दिन से लगातार 51 दिनों तक हर रोज गाय व कुत्ते को बेसन का लड्डू खिलाए तो यह भी काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधित समस्या दूर हो जाती है। लेकिन ध्यान रहे कि कुत्ते को हर रोज लड्डू खिलाए, भूले नहीं।

इस उपाय से भाग्य का मिलता है पूरा साथ


दशहरे (Dussehra) के दिन अपने हाथ में एक फिटकरी का टुकड़ा लें और उसे लेकर किसी सुनसान जगह पर लेकर चले जाएं। इसके बाद अपने इष्ट देवों का ध्यान करते हुए अपने ऊपर से सात बार उबारकर पीठ के पीछे फेंक दें। फेंकने के बाद बिना मुड़े घर आ जाएं और भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं। ध्यान रहे यह उपाय करते समय कोई आपको देखे न। ऐसा करने से भाग्य का पूरा साथ मिलता है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…