24 घण्टे ऑनलाइन

घर की ये गड़बड़ियां करा सकती हैं बड़ा नुकसान, फौरन करें इन्हें ठीक

घर (Home) की छोटी छोटी गड़बड़ियां जीवन में बड़ी समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं. घर में रखी चीजों का वास्तु के विपरीत होना बेहद अशुभ माना जाता है. आपके घर में ऐसी कई चीजें हो सकती हैं, जो दिखने में बेहद मामूली हैं, लेकिन…

24GhanteOnline
December 17, 2025
3 min read

घर (Home) की छोटी छोटी गड़बड़ियां जीवन में बड़ी समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं. घर में रखी चीजों का वास्तु के विपरीत होना बेहद अशुभ माना जाता है. आपके घर में ऐसी कई चीजें हो सकती हैं, जो दिखने में बेहद मामूली हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से उसका बड़ा महत्व होता है. अक्सर लोग शास्त्रों की जानकारी के अभाव में जाने-अनजाने इन चीजों का घर में गलत जगह और गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं. आइए जानते हैं घर (Home) में वास्तु के हिसाब से कौन सी गड़बड़ियां नहीं करनी चाहिए.

घर का मुख्य द्वार


वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार में अंधेरा रखना अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक मुख्य द्वार का रंग ठीक न होना बेहद खराब माना जाता है. मुख्य द्वार का आकर्षक न होना भी गलत माना जाता है. अगर घर के मुख्य द्वार में गड़बड़ी है तो इससे घर के लोगों के जीवन में आने वाली सफलता के अवसर कम हो जाते हैं.

उपाय- मुख्य द्वार को साफ रखिए. रोशनी रखें. घर का दरवाजा अच्छी तरह से पेंट हो.

घर के चित्र


घर में लगे हुए चित्र अगर खराब, टूटे-फूटे या गंदे हैं तो वास्तु के अनुसार इसे काफी अशुभ माना जाता है. घर के चित्रों पर धूल जमा होना भी सही नहीं माना जाता. एकसाथ बहुत सारे चित्रों का लगा होना या चित्र खराब हो रहे हैं तो इससे घर में वाद विवाद ज्यादा होता है. रिश्तों में खटास आती है.

उपाय- घर के चित्रों को हमेशा ठीक और साफ रखिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

घर में अव्यवस्था


घर में कपड़ों और जूते-चप्पलों को इधर उधर फेंक देना. जूतों और कपड़ों की अलमारी को अव्यवस्थित रखने से धन की बर्बादी होती है. करियर में उतार चढ़ाव भी आता है.

उपाय- घर को जितना ज्यादा व्यवस्थित रखेंगे, करियर उतना ज्यादा बेहतर होगा.

पानी संबंधित समस्या


घर में पानी की बर्बादी करना, घर की टोटियों से अनावश्यक पानी का बहना, जरूरत से ज्यादा पानी का प्रयोग करना गलत माना जाता है. इससे सेहत की समस्याएं लगी रहती हैं, मानसिक रूप से कमजोरी आती है.

उपाय- घर में पानी का सही प्रयोग करने से घर की आर्थिक स्थिति सही रहती है और सेहत भी सही रहेगी.

अनुपयोगी सामान


घर में पुराने कपड़े जूते रखना. पुरानी अनुपयोगी चीजों को घर में जमा करने से राहु की स्थिति खराब होती है.  घर में बीमारियां और चिताएं बढ़ती हैं.

उपाय- घर से अनुपयोगी चीजों को हटा दीजिए. घर का वास्तु सही रहेगा.

घर का प्रकाश


घर में सब जगह पर प्रकाश की व्यवस्था न होना अच्छा नहीं हैं. फ्यूज बल्ब और फ्यूज ट्यूब लाइट का होना भी घर के वास्तु के लिए अशुभ माना जाता है. बिजली के खराब उपकरणों के घर में होने से तनाव की स्थिति उत्पन्न होने लगती है. मानसिक चिताएं बढ़ने लगती हैं. आर्थिक समस्या उत्पन्न होती हैं.

उपाय- घर में पूरी तरह से प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए और अगर सूर्य का प्रकाश घर में आ रहा है तो वो सबसे बढ़िया उपाय है. इससे घर की सभी आर्थिक समस्या समाप्त हो जाएंगी.

घर के अन्य दरवाजे


घर के दरवाजों का सही तरिके से ना खुलना, ना बंद होना वास्तु के हिसाब से सही नहीं माना जाता. घर के दरवाजों का जोर-जोर से आवाज करना भी अशुभ माना जाता है. इससे घर में झगड़े होते हैं और आपसी रिश्तों में मन-मुटाव आएगा.

उपाय- घर के मुख्य द्वार का खास ख्याल रखना है लेकिन अन्य दरवाजों का भी ध्यान रखें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…