हैकिंग से बचना है? WhatsApp के ये 8 सिक्योरिटी फीचर तुरंत करें एक्टिव
WhatsApp आज के समय में देश-दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप है, लेकिन इसकी लोकप्रियता इसे हैकर्स और स्कैमर्स का आसान निशाना भी बनाती है. हाल ही में GhostPairing जैसे नए साइबर अटैक सामने आए हैं,…

WhatsApp आज के समय में देश-दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप है, लेकिन इसकी लोकप्रियता इसे हैकर्स और स्कैमर्स का आसान निशाना भी बनाती है. हाल ही में GhostPairing जैसे नए साइबर अटैक सामने आए हैं, जिनसे यूजर्स का अकाउंट बिना जानकारी के किसी और डिवाइस से लिंक हो सकता है. रिसर्च में यह भी खुलासा हुआ है कि कॉन्टैक्ट डिस्कवरी फीचर के जरिए करोड़ों मोबाइल नंबर और प्रोफाइल डाटा लीक होने का खतरा रहता है. ऐसे में WhatsApp के कुछ सिक्योरिटी फीचर ऑन करना बेहद जरूरी हो गया है. यहां हम आपको WhatsApp के ऐसे ही 8 शानदार फीचर्स के बारे में बता रहे हैं.
Privacy Checkup
WhatsApp का Privacy Checkup फीचर यूजर्स को अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स एक जगह से कंट्रोल करने की सुविधा देता है. Settings में जाकर Privacy और फिर Privacy Checkup खोलने पर आप प्रोफाइल फोटो, स्टेटस और About सेक्शन की विजिबिलिटी तय कर सकते हैं. Last Seen और Online स्टेटस को भी यहां छुपाया जा सकता है. इसके अलावा अनचाहे कॉल, मैसेज और ग्रुप ऐड करने की परमिशन को भी कंट्रोल किया जा सकता है.
Disappearing Messages
Disappearing Messages फीचर के जरिए मैसेज अपने आप तय समय के बाद गायब हो जाते हैं. यूजर 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन का ऑप्शन चुन सकते हैं. इसे Settings में Privacy के अंदर Default Message Timer से सभी नई चैट्स पर लागू किया जा सकता है. हालांकि यह फीचर स्क्रीनशॉट या बाहरी तरीके से मैसेज सेव होने से नहीं रोकता, लेकिन चैट हिस्ट्री को लिमिट जरूर करता है.
Two-Step Verification
टू स्टेप वेरिफिकेशन व्हाट्सएप अकाउंट को हैकिंग से बचाने का सबसे अहम फीचर है. Settings में Account और फिर Two-Step Verification में जाकर एक सिक्योरिटी PIN सेट किया जा सकता है. इसके साथ आप ईमेल आईडी भी एड कर सकते हैं. जिससे PIN भूलने पर अकाउंट रिकवर किया जा सके. WhatsApp अब पासकी (PassKey)सपोर्ट भी देता है, जिससे अनऑथराइज्ड एक्सेस का खतरा और कम हो जाता है.
App Lock और Chat Lock
WhatsApp में App Lock और Chat Lock की सुविधा भी मिलती है. App Lock फीचर के जरिए Face ID, Touch ID या फिंगरप्रिंट से ऐप को लॉक किया जा सकता है. इसके अलावा खास चैट्स को Chat Lock फीचर से अलग सुरक्षित किया जा सकता है. लॉक की गई चैट्स एक अलग फोल्डर में चली जाती हैं और बिना बायोमेट्रिक एक्सेस के नहीं खुलतीं. जरूरत पड़ने पर इन चैट्स को जल्दी क्लियर भी किया जा सकता है.
Advanced Security Settings
एडवांस्ड सिक्योरिटी सेटिंग्स में जाकर यूजर्स अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज ब्लॉक कर सकते हैं. इसके साथ IP एड्रेस प्रोटेक्शन और लिंक प्रीव्यू डिसेबल करने जैसे विकल्प भी मिलते हैं. ये सेटिंग्स ऑनलाइन ट्रैकिंग और फिशिंग स्कैम से बचाने में मदद करती हैं. खासतौर पर अनजान लिंक और मैसेज से होने वाले खतरे काफी हद तक कम हो जाते हैं.
Advanced Chat Privacy
एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर यूजर्स को चैट के डेटा पर ज्यादा कंट्रोल देता है. इसके जरिए मीडिया ऑटो डाउनलोड को रोका जा सकता है और चैट को WhatsApp के बाहर शेयर होने से सीमित किया जा सकता है. AI फीचर्स द्वारा मैसेज के इस्तेमाल को भी कंट्रोल किया जा सकता है. यह सेटिंग पर्सनल चैट और ग्रुप दोनों के लिए अलग-अलग लागू की जा सकती है.
Read Receipts
रीड रिसिप्ट्स बंद करने पर सामने वाला यह नहीं देख पाता कि आपने मैसेज पढ़ा या नहीं. यह सेटिंग Privacy में जाकर Read Receipts ऑफ करके की जा सकती है. हालांकि यह फीचर ग्रुप चैट पर लागू नहीं होता और यह दोनों तरफ से काम करता है. यानी आप भी दूसरों के Read Status नहीं देख पाएंगे.
Media Downloads
व्हाट्सएप में मीडिया अपने आप फोन की गैलरी में सेव होना भी प्राइवेसी रिस्क बन सकता है. Settings में Chats और फिर Save to Photos को बंद करके इसे रोका जा सकता है. इसके अलावा फोटो और वीडियो को One-Time View ऑप्शन के साथ भेजा जा सकता है, जो एक बार देखने के बाद अपने आप गायब हो जाता है. यह फीचर संवेदनशील कंटेंट के लिए काफी उपयोगी है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
