ये है सुपरफास्ट चार्जिंग वाली ईवी कारें, बस इतने रुपये में आ जाएंगी घर
देश में इन दिनों इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV Cars) का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलके ईवी कंपनियां भी नए फीचर्स के साथ शानदार-शानदार मिड एसयूवी रेंज में कारें लॉन्च कर रही हैं. ईवी कार लेते समय अक्सर कस्टमर के दिमाग…
देश में इन दिनों इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV Cars) का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलके ईवी कंपनियां भी नए फीचर्स के साथ शानदार-शानदार मिड एसयूवी रेंज में कारें लॉन्च कर रही हैं. ईवी कार लेते समय अक्सर कस्टमर के दिमाग में दो-तीन चीजें रहती हैं, जिनमें एक तो प्राइस और रेंज है और दूसरा सबसे जरूरी है का कार की चार्जिंग स्पीड क्या है. चार्जिंग में भी एसी वाली कार की चार्जिंग स्पीड क्या है. इसीलिए हम इस खबर में भारत में खूब बिकने वाली सबसे धीमी से लेकर सबसे तेज AC चार्जिंग टाइम के आधार पर 5 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें एक कार महज 4 घंटों में चार्ज हो जाती है. आइए सुपरफास्ट चार्जिंग वाली ईवी (EV Cars) के बारे में डिटेल से समझते हैं.
सुपरफास्ट चार्जिंग वाली कारें (EV Cars)
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक- Creta Electric चार्जिंग स्पीड में सबसे तेज है. 42kWh बैटरी सिर्फ 4 घंटे में 11kW चार्जर से फुल हो जाती है. लेकिन 11kW वाला चार्जर हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड नहीं है, इसे एक्स्ट्रा पैसे देकर ऐड करना पड़ता है.
टाटा कर्व ईवी- सुपरफास्ट चार्जिंग के मामलें में दूसरी कार Tata Curvv EV है. यह 7.2kW AC चार्जर में सबसे तेज है. इसके 45kWh बैटरी वालें वेरिएंट को महज 6.5 घंटे और 55kWh वाले को फुल चार्ज होने में महज 7.9 घंटे लगते हैं. सबसे बड़ी बात है कि 7.2kW चार्जर सभी वेरिएंट में बिल्कुल फ्री मिलता है. इसमें कोई एक्स्ट्रा खर्चा नहीं है.
MG Windsor ईवी- Windsor EV लुक में थोड़ी अलग है, लेकिन साइज में पूरी मिड-साइज SUV ही है. इसमें दो बैटरी वेरिएंट 38kWh और 52.9kWh में कार आती है. 38kWh वाली में 7.4kW चार्जर मिले तो 7 घंटे फुल चार्ज में लगते हैं. वहीं, कुछ सस्ते वेरिएंट में चार्जिंग का समय थोड़ा है.
Mahindra BE 6- महिंद्रा BE 6 दिखने में सबसे फ्यूचरिस्टिक है. इसमें 59kWh वेरिएंट और 79kWh वेरिएंट वाली कार आती है. 59kWh वाली में स्टैंडर्ड 7.2kW चार्जर से फुल चार्ज होने में 8.7 घंटे लगते हैं. वहीं, अगर इसमें 11.2kW वाला चार्जर ऐड कर लें तो सिर्फ 6 घंटे में कार फुल हो जाएगी. बड़ी बैटरी की वजह से रेंज सबसे ज्यादा मिलती है.
MG ZS ईवी- ZS EV भारत की पहली मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV है. 50.3kWh बैटरी को 7.4kW चार्जर से 8.5-9 घंटे लगते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि 7.4kW चार्जर + घर पर इंस्टॉलेशन पूरी तरह फ्री में कंपनी देती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
