24 घण्टे ऑनलाइन

प्रचंड गरमी से उत्तर प्रदेश बेहाल, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रचंड गर्मी (Heat Wave) का प्रकोप है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। बीते कई दिनों से प्रदेश में लगातार पारा बढ़ता जा रहा है। हालांकि, प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बारिश ने लोगों को…

24GhanteOnline
June 14, 2025
2 min read

उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रचंड गर्मी (Heat Wave) का प्रकोप है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। बीते कई दिनों से प्रदेश में लगातार पारा बढ़ता जा रहा है। हालांकि, प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी लेकिन गर्मी और उमस अभी भी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जून तक इन इलाकों में झुलसा देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

हालांकि, रविवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी से राहत जरूर मिलेगी। 16 जून से पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में बूंदाबांदी के संकेत हैं। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, झांसी, जालौन, अलीगढ़, मथुरा समेत 19 जिलों में भीषण गर्मी (Heat Wave) की चेतावनी जारी किया है।

इन जिलों में रहेगी लू जैसी स्थिति


मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर देहात, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी व आसपास के इलाकों में लू जैसी स्थिति बनी रहेगी, जिसके कारण लोगों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं।

गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना


हालांकि, प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी और तेज हवाओं से लोगों को राहत भी मिलेगी। इसमें चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाके शमिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें