24 घण्टे ऑनलाइन

ये देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त का दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। देश में इस दिन को खास पर्व की तरह मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। इस आजादी को दिलाने में कई वीरों का अहम योगदान रहा है।…

24GhanteOnline
August 15, 2025
2 min read

15 अगस्त का दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। देश में इस दिन को खास पर्व की तरह मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। इस आजादी को दिलाने में कई वीरों का अहम योगदान रहा है। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को काफी धूम- धाम से मनाया जाता है। इस साल भारत 79वां स्वंतत्रता दिवस मनाने जा रहा है। भारत के अलावा 15 अगस्त के दिन कुछ और देशों को भी आजादी मिली थी। ये देश भी बड़े धूम- धाम से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाते हैं। आइए जानते हैं भारत के अलावा 15 अगस्त को किन देशों को आजादी मिली थी...

कांगो


15 अगस्त को कांगो भी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाता है। 15 अगस्त, 1960 को कांगो को फ्रांस से आजादी मिली थी। कांगो के लोगों के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण है। किसी भी देश के लिए उसकी आजादी का दिन काफी मायने रखता है।

बहरीन


बहरीन 1971 तक यूनाइटेड किंगडम का गुलाम था। 15 अगस्त 1971 को बहरीन को युनाइटेड किंगडम से आजादी मिली और एक स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा प्राप्त हुआ।

साउथ कोरिया


साउथ कोरिया को भी 15 अगस्त के दिन ही आजादी मिली थी। साउथ कोरिया 1945 तक जापान का हिस्सा हुआ करता था। 15 अगस्त 1945 की सुबह साउथ कोरिया को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा प्राप्त हुआ।

नॅार्थ कोरिया


नॅार्थ कोरिया भी 1945 तक जापान का ही हिस्सा हुआ करता था। नॅार्थ कोरिया को भी 15 अगस्त 1945 को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा प्राप्त हुआ था। साउथ कोरिया को 15 अगस्त 1945 की सुबह आजादी मिली थी वहीं नॅार्थ कोरिया को 15 अगस्त 1945 की शाम को आजादी मिली थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।