24 घण्टे ऑनलाइन

अर्श से फर्श पर पहुंचा सकती है आपकी ये आदतें, भरी तिजोरी भी हो जाएगी खाली

हर व्यक्ति का सपना अमीर बनने का होता है. इसके लिए वह दिन रात मेहनत करते हैं, लेकिन बहुत से खराब किस्मत, वास्तु दोष और अपनी कुछ खराब आदतों की वजह से गरीब बनकर रह जाते हैं. अमीर बनने के लिए मेहनत के साथ ही बुरी आदतों को…

24GhanteOnline
September 10, 2025
3 min read

हर व्यक्ति का सपना अमीर बनने का होता है. इसके लिए वह दिन रात मेहनत करते हैं, लेकिन बहुत से खराब किस्मत, वास्तु दोष और अपनी कुछ खराब आदतों की वजह से गरीब बनकर रह जाते हैं.  अमीर बनने के लिए मेहनत के साथ ही बुरी आदतों को छोड़ना भी बेहद जरूरी है. ये बुरी आदतें आपकी भरी तिजोरी को भी खाली कर देता है. यह आदतें घर में वास्तु दोष (Vastu Dosh) लगा देती हैं.

अगर आप में ऐसी आदतें हैं तो इन्हें जल्द ही बदल लें. ऐसा न करने पर भरी तिजोरी भी खाली हो सकती है. मां लक्ष्मी की नाराज होकर घर से वापसी कर देती है. इसके चलते लोग कंगाल हो जाते हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये बुरी आदतें नकारात्मक ऊर्जाओं को घर में प्रवेश कराती है. इसे व्यक्ति के घर में कलह, झगड़ा, बीमारी का प्रवेश होता है. ऐसी स्थिति में खूब पैसा कमाने पर भी सारा पैसा पानी की तरह व्यर्थ में बह जाता है. हर काम की शुरुआत में बाधा आती है. आइए जानते हैं वो खराब आदतें जो आपको आगे बढ़ने की जगह पीछे खिंचती हैं. कहीं आप भी तो उन आदतों के शिकार तो नहीं हैं...

चप्पलों को इधर उधर उतार देना


कुछ लोग घर में प्रवेश करने के साथ ही जूते चप्पलों को इधर उधर उतार देते हैं. यह चप्पल बिखरे पड़े रहते हैं. यह देखने में तो गंदा लगता ही है. वास्तु दोष (Vastu Dosh) को भी प्रभावित इसे कर्मों का सही फल नहीं मिल पाता. घर के मुख्य द्वार पर पड़े जूते चप्पल मां लक्ष्मी के रास्ते को रोकते हैं. यही वजह है कि घर में मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती. घर में नकारात्मकता आती है. यह खुशियों में ग्रहण लगाती है. आप में भी ऐसी आदत है तो तुरंत सुधार लें.

कपड़ों को कहीं भी डालने की आदत


वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) की मानें तो​ घर में बिखरे और गंदे कपड़े वास्तु दोष को प्रभावित करते हैं. अगर आपके घर में भी ऐसा ही हाल है तो तुरंत बदल लें. कपड़ों को साफ रखने के साथ ही एक जगह पर तय लगाकर रखें. बाहर से आने पर कपड़ों को बिस्तर या मेज पर डालने की जगह एक स्थान पर सही से रखें. इसे घर तो व्यवस्थित रहता ही है. मां लक्ष्मी भी सफाई देखकर घर में आती है.

झूठे बर्तन रखना


कुछ लोग घर में खाना खाने के बाद झूठे बर्तनों को कहीं भी रख देते हैं. वहीं रात के झूठे बर्तनों को अगले दिन सुबह या शाम को साफ करते हैं. ऐसा करने से घर में वास्तु दोष लगता है. यह घर में कलेश को प्रभावित करता है. मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है. खूब कमाने पर भी घर में बरकत नहीं होती. आपकी ये आदतें मां लक्ष्मी की नाराजगी की वजह बनती हैं. इन्हें छोड़ते ही आपकी स्थिति में सुधार होना शुरू हो जाएगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…