24 घण्टे ऑनलाइन

कम बजट में बेस्ट! 50MP कैमरा वाले ये हैं 5 सबसे सस्ते 5G फोन

5G Mobile खरीदना अब महंगा सौदा नहीं रहा, बहुत सी कंपनियां कम बजट में भी 5G Smartphones बेच रही हैं. आप भी अगर सुपरफास्ट इंटरनेट का लुत्फ उठाना चाहते हैं लेकिन आपका लगता है कि 5G फोन खरीदने के लिए भारी भरकम बजट की जरूरत…

24GhanteOnline
November 27, 2025
2 min read

5G Mobile खरीदना अब महंगा सौदा नहीं रहा, बहुत सी कंपनियां कम बजट में भी 5G Smartphones बेच रही हैं. आप भी अगर सुपरफास्ट इंटरनेट का लुत्फ उठाना चाहते हैं लेकिन आपका लगता है कि 5G फोन खरीदने के लिए भारी भरकम बजट की जरूरत है तो ऐसा नहीं है. हम आज आपको पांच सबसे सस्ते 5G Smartphones के बारे में बताएंगे जो 10 हजार रुपए से कम कीमत में आपको मिल जाएंगे.

POCO C75 5G Price in India

5जी सपोर्ट के अलावा इस पोको फोन में 50 मेगापिक्सल सोनी कैमरा सेंसर, 5160 एमएएच बैटरी, 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 4एस जेनरेशन 2 प्रोसेसर के साथ आता है. फ्लिपकार्ट पर इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7499 रुपए में बेचा जा रहा है.

MOTOROLA G35 5G Price in India

इस मोटोरोला Smartphones के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9999 रुपए में बेचा जा रहा है. इस फोन में 5जी के अलावा 5000 एमएएच की दमदार बैटरी, यूनिसॉक टी760 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा, 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 6.72 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी.

Samsung Galaxy F06 5G Price in India


सैमसंग का ये सस्ता 5जी फोन आप लोगों को 8499 रुपए में मिल जाएगा. 5जी के अलावा इस हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 5000 एमएएच बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 6.7 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है.

Ai+ Nova 5G Price in India

5जी सपोर्ट के साथ इस अर्फोडेबल 5जी फोन को फ्लिपकार्ट पर 8999 रुपए में बेचा जा रहा है, इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी. इस हैंडसेट में 5जी के अलावा आप लोगों को 50 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल सेल्फी, 6.7 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले और यूनिसॉक टी8200 प्रोसेसर के साथ आता है.

REDMI 14C 5G Price in India

इस रेडमी स्मार्टफोन के 4 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9845 रुपए में बेचा जा रहा है. फ्लिपकार्ट पर मिल रहे इस फोन में 6.8 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 प्रोसेसर, 5160 एमएएच बैटरी, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा, 18 वॉट फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों के साथ आता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…