24 घण्टे ऑनलाइन

SUV रैंकिंग में धमाका! पंच–नेक्सॉन ने क्रेटा-स्कॉर्पियो को दी मात

नवंबर 2025 में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में साल-दर-साल (YoY) काफी तेज बढ़त देखी गई. पिछले महीने कुल 4,17,495 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई, जबकि नवंबर 2024 में 3,51,592 यूनिट्स बिकी थीं. यानी 18.7% की YoY ग्रोथ दर्ज…

24GhanteOnline
December 11, 2025
2 min read

नवंबर 2025 में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में साल-दर-साल (YoY) काफी तेज बढ़त देखी गई. पिछले महीने कुल 4,17,495 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई, जबकि नवंबर 2024 में 3,51,592 यूनिट्स बिकी थीं. यानी 18.7% की YoY ग्रोथ दर्ज हुई. SUV सेगमेंट सबसे आगे रहा. Tata Nexon सबसे ज्यादा बिकी, उसके बाद Punch, Creta और Scorpio का नंबर आया. यहां टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs और महीने की मुख्य बातें दी गई हैं.

टाटा नेक्सॉन की बिक्री 22,434 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इसी महीने 15,329 यूनिट्स थी. यानी 46% की बढ़त. दूसरा नंबर भी Tata की ही गाड़ी Punch का रहा. इसकी बिक्री 18,753 यूनिट्स रही, जबकि नवंबर 2024 में 11,779 यूनिट्स बिकी थीं. इस माइक्रो SUV का 2026 की शुरुआत में नया अपडेट आने वाला है. मजेदार बात ये है कि नेक्सॉन ने हुंडई क्रेटा और महिंद्रा स्कॉर्पियो तक को पीछे छोड़ दिया.

तीसरे पर गई Creta


Hyundai Creta तीसरे नंबर पर आ गई. इसकी बिक्री 17,344 यूनिट्स रही, जो पिछले साल 15,452 यूनिट्स थी. इसके बाद Mahindra Scorpio रही, जिसकी 15,616 यूनिट्स बिकीं और यह 23% YoY ग्रोथ है. Maruti Suzuki की Fronx, Vitara Brezza और Victoris पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर रहीं.

10वें पर रही ग्रैंड विटारा


Kia Sonet की 12,051 यूनिट्स बिकीं, जबकि नवंबर 2024 में 9,255 यूनिट्स बिकी थीं. यानी 30% की ग्रोथ. यह 8वें नंबर पर रही. Hyundai Venue, जिसे हाल ही में नया जनरेशन अपडेट मिला है, की बिक्री 11,645 यूनिट्स रही. यह 9वें नंबर पर रही. आखिर में Maruti Grand Vitara की 11,339 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 10,148 यूनिट्स था.

जल्द आ रही नई पंच


टाटा मोटर्स जल्द ही Punch का नया फेसलिफ्ट मॉडल ला रही है और इस अपडेटेड माइक्रो-SUV की नई तस्वीरें फिर से सामने आई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आने वाला मॉडल केरल में देखा गया है. नई तस्वीरों में इसके बदलाव पहले से ज्यादा साफ देखी गई है. लेटेस्ट टेस्ट मॉडल से इसके नए डिजाइन और फीचर्स पता चले हैं. इससे साफ है कि 2026 में लॉन्च होने से पहले इसमें बड़ा अपडेट दिया जा रहा है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…