आंख खुलते ही दिखे ये, तो समझ जाइए बदलने वाला है भाग्य
सनातन धर्म में प्रकृति और जीव-जंतुओं (Animals) को भी विशेष महत्व दिया गया है। यहां गाय को भी बेहद पूजनीय माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ जीव बेहद ही लकी माने जाते हैं। यदि सुबह के समय आपको इन जीवों के दर्शन…
सनातन धर्म में प्रकृति और जीव-जंतुओं (Animals) को भी विशेष महत्व दिया गया है। यहां गाय को भी बेहद पूजनीय माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ जीव बेहद ही लकी माने जाते हैं। यदि सुबह के समय आपको इन जीवों के दर्शन हो जाते हैं, तो समझ जाइए कि आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। इन जीवों (Animals) को देखना काफी भाग्यशाली माना जाता है। आइए, जानते हैं कि वे जीव कौन-से हैं, जिन्हें देखना शुभ माना जाता है।
तोता दिखना
तोते का संबंध भगवान कुबेर से माना जाता है। तोता कामदेव का वाहन भी है। अगर आपको सुबह-सुबह या काम पर जाते समय तोता दिख जाए, तो यह बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपका महत्वपूर्ण काम पूरा होने वाला है या आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी।
कछुआ दिखना
वास्तु शास्त्र में कछुए को शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आपको कछुआ दिख जाए, तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही ढेर सारा धन लाभ होने वाला है। यह अच्छे दिनों की शुरुआत का संकेत भी होता है।
काली चीटियां
एक साधारण सी दिखने वाली काली चींटी किस्मत के दरवाजे खोल सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काली चींटी का संबंध न्याय के देवता शनिदेव से माना जाता है। ऐसे में उनका घर में प्रवेश सुख-समृद्धि का संकेत हो सकता है। काली चींटी को कभी भी मारना नहीं चाहिए।
भेड़ों का झुंड दिखना
अगर आप कोई जरूरी काम के लिए जा रहे हैं और रास्ते में भेड़ों का झुंड दिख जाए, तो समझ लें कि आपका काम सफल होने वाला है। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आपको भविष्य में बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
