24 घण्टे ऑनलाइन

2026 में लॉन्च होंगी ये 6 नई SUV! Mahindra XUV 7XO से Vision S तक

महिंद्रा ने 2025 में एक से बढ़कर एक नए मॉडल्स को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया और अब कंपनी 2026 में 6 नए SUV मॉडल्स को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर सकती है. कंपनी के लिए 2025 बहुत शानदार रहा, इस साल कई ऐसे मॉडल्स लॉन्च हुए जो…

24GhanteOnline
December 31, 2025
3 min read
2026 में लॉन्च होंगी ये 6 नई SUV! Mahindra XUV 7XO से Vision S तक

महिंद्रा ने 2025 में एक से बढ़कर एक नए मॉडल्स को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया और अब कंपनी 2026 में 6 नए SUV मॉडल्स को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर सकती है. कंपनी के लिए 2025 बहुत शानदार रहा, इस साल कई ऐसे मॉडल्स लॉन्च हुए जो ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर हुए. 2026 में भी इस मोमेंटम को जारी रखने के लिए कंपनी अलग-अलग सेगमेंट में नई SUV लाने की तैयारी कर रही है.

Mahindra XUV 7XO


5 जनवरी 2026 को महिंद्रा की इस नई गाड़ी से पर्दा उठने वाला है, ये असल में XUV 700 का रीब्रांडेड और अपग्रेडेड वर्जन है और इसका डिजाइन XEV 9S से प्रेरित है. इंटीरियर में कई नए फीचर्स मिलेंगे जैसे कि इस एसयूवी को ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, 16 स्पीकर ऑडियो, 540-डिग्री कैमरा, ADAS जैसे फीचर्स के साथ उतारा जाएगा.

Mahindra Thar Roxx होगी अपडेट


पांच-डोर वाली महिंद्रा थार रॉक्स को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और हाल की स्पाई तस्वीरों को देखकर लगता है कि 2026 के शुरुआत में इस SUV को अपडेट करने की तैयारी चल रही है. 2026 में इस एसयूवी को 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ लाया जा सकता है.

Mahindra XUV 3XO EV


इस SUV के इलेक्ट्रिक अवतार को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है. इलेक्ट्रिक वर्जन को इस साल कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है, इस गाड़ी को XUV ​​400 से नीचे पोजिशन किया जाएगा और यह दो बैटरी ऑप्शन के साथ Tata Punch EV और दूसरी गाड़ियों को टक्कर दे सकती है.

Mahindra Scorpio N Facelift


टेस्टिंग के दौरान इस गाड़ी के फेसलिफ़्ट मॉडल को कई बार स्पॉट किया गया है, ये एसयूवी नए डिजाइन और नए फीचर्स से लैस हो सकती है. इस एसयूवी को 2.0L पेट्रोल और 2.2L डीज़ल इंजन के साथ उतारा जा सकता है.

Mahindra BE 6 Rall-E


BE 6 का ज्यादा दमदार वर्जन भी लंबे समय से चर्चा में है और यह डेडिकेटेड INGLO स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगा. इस गाड़ी को ज्यादा एडवेंचर लुक, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और बड़े पहियों के साथ आ सकती है.

Mahindra Vision S


विजन S उन चार कॉन्सेप्ट में से एक है जिसे महिंद्रा ने अगस्त 2025 में एक बिल्कुल नए NU_IQ मोनोकॉक प्लेटफॉर्म के साथ पेश किया था. इस एसयूवी को 2026 के आखिर तक या 2027 की शुरुआत में स्कॉर्पियो N के कॉम्पैक्ट वर्ज़न के रूप में उतारा जा सकता है और इसमें XUV 3XO के साथ इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन शेयर किए जा सकते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…