24 घण्टे ऑनलाइन

इन 5 मिड साइज SUV गाड़ियों की जबरदस्त डिमांड, सब हैं एक से बढ़कर एक

भारतीय ऑटो मार्केट में मिड-साइज SUV सेगमेंट इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है. वजह साफ है- ये गाड़ियां न तो बहुत बड़ी है और न ही बहुत छोटी. बल्कि डिजाइन, स्पेस, फीचर्स और परफॉर्मेंस का ऐसा बैलेंस देती हैं जो ज्यादातर…

24GhanteOnline
December 19, 2025
3 min read

भारतीय ऑटो मार्केट में मिड-साइज SUV सेगमेंट इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है. वजह साफ है- ये गाड़ियां न तो बहुत बड़ी है और न ही बहुत छोटी. बल्कि डिजाइन, स्पेस, फीचर्स और परफॉर्मेंस का ऐसा बैलेंस देती हैं जो ज्यादातर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों पर बिल्कुल फिट बैठता है. शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों से लेकर हाईवे और हल्की ऑफ-रोडिंग तक, मिड-साइज SUV हर तरह के इस्तेमाल के लिए खुद को साबित कर चुकी हैं.

यही कारण है कि इस सेगमेंट में गाड़ियों की ड़िमांड काफी तेजी से बढ़ रही है और कंपनियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है.बता दें, साल-दर-साल (YoY) मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की सेल में मजबूत बढ़ोतरी हुई है, जबकि महीने-दर-महीने (MoM) बिक्री में भारी गिरावट आई है. इस लिस्ट में 5 महिंद्रा के तीन मॉडल शामिल थे, जिससे उनकी कुल बाजार हिस्सेदारी 77% रही, जबकि टाटा मोटर्स के दो मॉडल थे.

SUV बिक्री (4.4 मिलियन-4.7 मिलियन) – नवंबर 2025


पिछले महीने कुल 30,200 यूनिट्स की बिक्री के साथ, इस सेगमेंट में नवंबर 2024 में बेची गई 28,332 यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल 6.59% की बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि, महीने-दर-महीने बिक्री में 23.42% की गिरावट आई है, जो अक्टूबर 2025 में त्योहारों के चरम पर बेची गई 39,435 यूनिट्स से कम है. अगर इन सेल्स को देखें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो/एन और XUV700 ने शीर्ष दो स्थान बरकरार रखे.

स्कॉर्पियो की सेल में तेजी


स्कॉर्पियो की बिक्री में सालाना आधार पर 22.92% की बढ़ोतरी हुई और ये 12,704 यूनिट से बढ़कर 15,616 यूनिट्स हो गई, जबकि मंथली आधार पर इसमें 12.66% की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, XUV700 की बिक्री घटकर 6,176 यूनिट रह गई, जो सालाना आधार पर 32.13% और मंथली आधार पर 39.09% की गिरावट को दिखाता है.टाटा हैरियर और सफारी की सालाना मांग में लगभग 3,771 और 1,895 यूनिट्स की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई.

हैरियर की बिक्री विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिसमें दोनों मॉडलों की मासिक बिक्री में गिरावट के बावजूद 174.45% की बढ़ोतरी हुई है.महिंद्रा के इंग्लो बेस्ड इलेक्ट्रिक वाहन प्लेटफॉर्म पर बनी महिंद्रा XEV 9e की पिछले महीने 1,423 यूनिट्स की बिक्री हुई और इसकी बाजार हिस्सेदारी 4.71% रही. अक्टूबर 2025 में इसकी मांग काफी अधिक थी, जब 2,708 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और बाजार हिस्सेदारी 6.87% थी.

हुंडई अल्काज़ार, एमजी हेक्टर, जीप कंपास


हुंडई अल्काज़ार (840 यूनिट), एमजी हेक्टर (278 यूनिट) और जीप कंपास (157 यूनिट) की बिक्री में साल-दर-साल दो अंकों की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, हेक्टर/प्लस की मांग में महीने-दर-महीने 23.56% की बढ़ोतरी देखी गई, जो अक्टूबर 2025 में बेची गई 225 यूनिट से अधिक है.

पिछले महीने VW Tiguan की 38 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 51.90% की भारी गिरावट को दिखाती है, जबकि मंथली बेस्ड पर बिक्री में 15.15% की बढ़ोतरी हुई. वहीं, Hyundai Tucson की बिक्री घटकर मात्र 6 यूनिट्स रह गई, जो सालाना आधार पर 92.86% और मासिक आधार पर 76.92% की गिरावट को दिखाती है. वहीं, Citroen C5 Aircross की बिक्री शून्य यूनिट्स तक गिर गई, जबकि अक्टूबर 2025 में इसकी 2 यूनिट्स बिकी थीं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…