24 घण्टे ऑनलाइन

Honda Activa से भी सस्ती हैं ये Two Wheelers, 1 लीटर में देंगी धमाकेदार माइलेज

जब भी स्कूटर की बात होती है तो Honda Activa का नाम सबसे पहले लिया जाता है, इस स्कूटर ने लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी है कि हर कोई इसे पसंद करता है. लेकिन अगर आप स्कूटर से ज्यादा Bike पसंद करते हैं तो चलिए आपको होंडा…

24GhanteOnline
November 26, 2025
3 min read

जब भी स्कूटर की बात होती है तो Honda Activa का नाम सबसे पहले लिया जाता है, इस स्कूटर ने लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी है कि हर कोई इसे पसंद करता है. लेकिन अगर आप स्कूटर से ज्यादा Bike पसंद करते हैं तो चलिए आपको होंडा एक्टिवा से भी कम कीमत में मिलने वाली पांच Motorcycles के बारे में जानकारी देते हैं. एक्टिवा से कम कीमत में आपको TVS, Bajaj, Honda, Hero जैसे बड़े ब्रैंड्स की बाइक्स आपको मिल जाएंगी.

Honda Activa Price in India


110 सीसी इंजन वाले होंडा एक्टिवा के STD (बेस वेरिएंट) की कीमत 74,619 रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली), DLX वेरिएंट की कीमत 84272 रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) है और Smart वेरिएंट की कीमत 87,944 रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) है.

Bajaj Platina 100 Price in India


बजाज ऑटो की इस पॉपुलर बाइक की कीमत 65 हजार 407 रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है. इस बाइक में 99.59 सीसी का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 8.2 PS पावर और 8.3 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. बाइकदेखो के मुताबिक, एक लीटर में ये बाइक 70 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है.

TVS Radeon Price in India


टीवीएस मोटर की इस बाइक में 109.7 सीसी का 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है जो 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इस बाइक की कीमत 55 हजार 100 रुपए (एक्स शोरूम) से 77 हजार 900 रुपए (एक्स शोरूम) तक है. बाइकदेखो के अनुसार, ये बाइक एक लीटर में 73.68 किलोमीटर तक का माइलेज देती है.

Honda Shine 100 Price in India


होंडा की इस पॉपुलर बाइक की कीमत 63 हजार 441 रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) है. इस मोटरसाइकिल में 98.98 सीसी का 4 स्ट्रोक SI इंजन दिया गया है जो 8.05 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. Bikewale के मुताबिक, ये बाइक एक लीटर में 65kmpl का माइलेज देती है.

Hero HF Deluxe Price in India


हीरो मोटोकॉर्प की इस पॉपुलर बाइक की कीमत 55,992 रुपए (एक्स शोरूम,दिल्ली) है, इस मोटरसाइकिल के टॉप वेरिएंट की कीमत 68,485 रुपए (एक्स शोरूम,दिल्ली) है. इस बाइक में 97.2 सीसी का एयर कूल्ड 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है जो 8.05Nm टॉर्क जेनरेट करा है. Bikewale के अनुसार, एक लीटर में ये बाइक भी 65kmpl तक की दूरी तय कर सकती है.

TVS Sport Price in India


टीवीएस मोटर की इस पॉपुलर बाइक की कीमत 55100 रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली)से 57100 रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) है. इस मोटरसाकिल में 109.7 सीसी का इंजन दिया गया है जो 6.03bhp की पावर और 8.7Nm टॉर्क जेनरेट करता है. बाइकदेखो के अनुसार, ये बाइक एक लीटर में 70 किलोमीटर तक दौड़ सकती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…