24 घण्टे ऑनलाइन

फरवरी इन 4 राशि वालों को हो सकती है धन हानि, बढ़ते खर्च से बिगड़ेगा बजट

साल का दूसरा महीना फरवरी शुरू हो चुका है। इस महीने ग्रहों और नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल दिखाई पड़ रही है। ज्योतिषविदों की मानें तो इस महीने कुछ राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे (Financial Loss) पर बड़े…

24GhanteOnline
February 3, 2025
2 min read

साल का दूसरा महीना फरवरी शुरू हो चुका है। इस महीने ग्रहों और नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल दिखाई पड़ रही है। ज्योतिषविदों की मानें तो इस महीने कुछ राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे (Financial Loss) पर बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इन राशियों में धन की आवक घट सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। निवेश की योजनाएं असफल हो सकती हैं। आइए आपको इन राशियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

मिथुन- यह महीना आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपकी आमदनी जैसी भी हो लेकिन खर्च बढ़त पर बने रहेंगे। पारिवारिक जरूरतों के कारण कई प्रकार के खर्च करने पड़ सकते हैं। इसलिए आपको बजट बनाकर चलने की सलाह दी जाती है।

कर्क- खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति पर लगातार दबाव रहेगाय। धन हानि के योग बनते दिख रहे हैं। बिना सोचे समझे धन का निवेश आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यदि आप इस महीने निवेश करना चाहते हैं तो महीने के पूर्वार्ध में कर सकते हैं।

तुला- इस महीने धनधान्य के मोर्चे पर काफी उतार-चढ़ाव के योग बनते दिख रहे हैं। आपको धन की प्राप्ति तो होगी, लेकिन आपके खर्च लगातार बढ़ते रहेंगे। यह महीना आपके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको धन के सही इस्तेमाल पर ध्यान देना चाहिए।

कुंभ- आर्थिक (Financial Loss) तौर पर यह महीना सावधानी से चलने वाला है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। घर-परिवार के सदस्यों को खुश करने के लिए अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। परिवार की सकल घरेलू आय में वृद्धि होगी, लेकिन आपकी निजी आय पर दबाव रहेगा।

धन वृद्धि (Financial Lost) के उपाय


प्रतिदिन सवेरे स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें। मां लक्ष्मी को सुगंधित इत्र अर्पित करें। पूरे महीने शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। महीने के पहले दिन मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल आर्पित करके उसे धन के स्थान पर रख दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…