2026 में भारत में लॉन्च होंगी ये 4 नई इलेक्ट्रिक SUV! बदल जाएगा गेम
SUV का क्रेज बढ़ता जा रहा है, यही वजह है कि ऑटो कंपनियां भी इस सेगमेंट पर फोकस करते हुए नई-नई गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं. साल 2025 में कई एसयूवी मॉडल्स लॉन्च किए गए हैं और अब कंपनियां अगले साल की तैयारी में जुट गई हैं,…
SUV का क्रेज बढ़ता जा रहा है, यही वजह है कि ऑटो कंपनियां भी इस सेगमेंट पर फोकस करते हुए नई-नई गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं. साल 2025 में कई एसयूवी मॉडल्स लॉन्च किए गए हैं और अब कंपनियां अगले साल की तैयारी में जुट गई हैं, आप भी अगर अगले साल नई Electric SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि अगले साल यानी 2026 में कौन-कौन सी एसयूवी ग्राहकों के लिए लॉन्च होने वाली हैं?
Toyota Urban Cruiser BEV
Gaadiwaadi के मुताबिक, टोयोटा अगले साल अर्बन क्रूजर BEV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस गाड़ी को किस प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा और इस Electric SUV में कितनी क्षमता वाली बैटरी दी जाएगी, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है.
Tata Sierra EV
टाटा मोटर्स की नई एसयूवी सिएरा का ICE वर्जन लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इस गाड़ी के ऑल-इलेक्ट्रिक (Electric SUV) वर्जन को 2026 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. सिएरा EV में कर्व EV और हैरियर EV वाले कुछ खास फीचर्स मिल सकते हैं जैसे कि बैटरी सिस्टम और इलेक्ट्रिकल सेटअप आदि.
Mahindra XUV 3XO EV
महिंद्रा अगले साल XUV 3XO EV के साथ कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक लाइनअप को बढ़ा सकती है. ये गाड़ी टाटा पंच EV को टक्कर दे सकती है और इसे ब्रैंड की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक के रूप में पेश किया जा सकता है. इस गाड़ी को दो बैटरी ऑप्शन्स में उतारा जा सकता है और ये इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार सिंगल चार्ज पर 450 किलोमीटर से ज्यादा का ड्राइविंग रेंज दे सकती है.
Mahindra BE Rall-E
महिंद्रा BE Rall E एक एडवेंचर-सेंट्रिक इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) है जिसका प्रोडक्शन वर्जन 2026 तक आने की उम्मीद है. ब्रांड के INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी इस SUV में ऑफ-रोड से प्रेरित डिजाइन एलिमेंट्स के साथ-साथ खास मैकेनिकल अपडेट्स मिलने की उम्मीद है, लेकिन इसका इंटीरियर BE 6 जैसे होगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
