24 घण्टे ऑनलाइन

2026 में लॉन्च होंगी ये 3 प्रीमियम बाइक, बड़े ब्रांड्स ने की तैयारी

भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिल मार्केट पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ा है. नए साल में बाइक (Bikes) लवर्स के लिए कई नई और खास बाइक्स आने वाली हैं. BMW फिर से एंट्री-लेवल एडवेंचर बाइक सेगमेंट में वापसी करेगी, वहीं Royal…

24GhanteOnline
December 26, 2025
2 min read

भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिल मार्केट पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ा है. नए साल में बाइक (Bikes) लवर्स के लिए कई नई और खास बाइक्स आने वाली हैं. BMW फिर से एंट्री-लेवल एडवेंचर बाइक सेगमेंट में वापसी करेगी, वहीं Royal Enfield अपनी सबसे पुरानी और मशहूर Bullet के लिए एक नया चैप्टर शुरू करने जा रही है. साथ ही, TVS के सपोर्ट से Norton दुनिया भर में दोबारा अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है. यहां आपको बताते हैं कि 2026 की शुरुआत में कौन-सी प्रीमियम बाइक्स भारत में दस्तक देंगी.

BMW F 450 GS


अभी BMW Motorrad के पास भारत में कोई एंट्री-लेवल एडवेंचर (ADV) बाइक नहीं है, लेकिन जल्द ही यह कमी BMW F 450 GS के लॉन्च से पूरी होने वाली है. इस बाइक को EICMA 2025 में ऑफिशियल तौर पर दिखाया गया था. इसका प्रोडक्शन चेन्नई के पास होसुर में TVS मोटर कंपनी के प्लांट में शुरू हो चुका है. इस बाइक में नया 420 cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, जो आगे चलकर BMW की एंट्री-लेवल बाइक्स का बेस बनेगा. BMW F 450 GS का डिजाइन काफी अग्रेसिव है, जिसमें शार्प लुक और X शेप वाला क्वाड-LED DRL दिया गया है.

Royal Enfield Bullet 650


Royal Enfield अपनी आइकॉनिक Bullet को नए रूप में पेश करने जा रही है. Bullet 650 को EICMA 2025 (मिलान, इटली) में दिखाया गया था. यह बाइक पुराने क्लासिक लुक को बनाए रखेगी, लेकिन ज्यादा पावर और बड़ी रोड प्रेजेंस के साथ आएगी. यह उन लोगों के लिए होगी जो 350 cc Bullet से कुछ ज्यादा दमदार बाइक चाहते हैं. Bullet 650 में 647.9 cc का एयर/ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, जो Interceptor और Continental GT में भी आता है.

Norton Atlas


ब्रिटेन की मशहूर बाइक कंपनी Norton अब TVS मोटर कंपनी के अंडर में नए दौर में प्रवेश कर चुकी है. Norton ने 2026 में लॉन्च होने वाली कई नई बाइक्स की झलक पहले ही दिखा दी है. अपनी ग्लोबल वापसी के लिए Norton भारत में Atlas ADV बाइक जून-जुलाई 2026 तक लॉन्च करेगी. यह बाइक भारत में TVS के होसुर प्लांट में बनेगी और Norton की ग्लोबल रेंज की एंट्री-लेवल बाइक होगी. Norton Atlas में 585 cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, जिसमें 270-डिग्री क्रैंक होगा. यह 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर के साथ आएगी. इससे करीब 50 bhp की पावर और 55 Nm का टॉर्क मिलने की उम्मीद है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…