24 घण्टे ऑनलाइन

नए साल पर Honda का तोहफा, 3 कारों पर बंपर डिस्काउंट

Honda कार्स इंडिया ने नए साल की शुरुआत में शोरूम में ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए जनवरी 2026 के लिए शानदार ऑफर पेश किए हैं. अगर आप अपने लिए होंडा की एक नई लोकप्रिय सेडान और एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये…

24GhanteOnline
January 4, 2026
2 min read
नए साल पर Honda का तोहफा, 3 कारों पर बंपर डिस्काउंट

Honda कार्स इंडिया ने नए साल की शुरुआत में शोरूम में ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए जनवरी 2026 के लिए शानदार ऑफर पेश किए हैं. अगर आप अपने लिए होंडा की एक नई लोकप्रिय सेडान और एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. आप मॉडल और वेरिएंट के बेस्ड पर 1.76 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं. लेकिन ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है.

1.76 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं


इस महीने डिस्काउंट चार्ट में सबसे आगे होंडा एलिवेट है, जिस पर 1.76 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी प्रतिद्वंद्वी कारों के मुकाबले होंडा की ये मिडसाइज़ एसयूवी अच्छी बिक्री कर रही है. इन डिस्काउंट्स से एलिवेट इस सेगमेंट में और भी मुकाबला बन गई है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो इसके महंगे वेरिएंट्स खरीदना चाहते हैं. फिलहाल इसकी कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

मॉडल                            कीमत                              डिस्काउंट ऑफर

होंडा एलिवेट                  10,99,900                            1,76,000 तक

होंडा सिटी                      11,95,300                             1,37,700 तक

होंडा अमेज                     7,40,800                               57,000 तक

सिटी ई:एचईवी              19,48,200                     7 साल की विस्तारित वारंटी के लाभ

Honda सिटी पर डिस्काउंट


जनवरी 2026 के ऑफर्स में होंडा सिटी एक और प्रमुख आकर्षण बनी हुई है. पांचवीं जनरेशन की ये सेडान 1.37 लाख रुपये तक की छूट के साथ आती है. अपने दमदार पेट्रोल इंजन और विशाल केबिन के लिए जानी जाने वाली सिटी, अपने बॉडी टाइप के कारण सीमित बिक्री वाली मॉडलों में से एक है. इसकी शुरुआती कीमत 11.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और छूट इसे खरीदारों के लिए एक आकर्षक ऑप्शन बनाती है.

Honda अमेज डिस्काउंट ऑफर


Honda की कॉम्पैक्ट सेडान, अमेज, भी इस डिस्काउंट कैंपेन का हिस्सा है. ग्राहक अमेज पर 57,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं, जिसकी कीमत 7.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. अमेज अपनी शानदार फीचर्स और ड्राइविंग के बेहतरीन अनुभव के कारण पहली बार कार खरीदने वालों और परिवारों को लगातार आकर्षित कर रही है.इसके अलावा, होंडा चुनिंदा मॉडलों पर सात साल तक की वारंटी पैकेज पर छूट भी दे रही है.इसमें ये ध्यान रखना जरूरी है कि डिस्काउंट अलग-अलग भी हो सकता है.

Tags:Honda

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…