लॉन्च को तैयार हैं ये 2 नई गाड़ियां, अगले हफ्ते करेंगी धमाकेदार एंट्री
भारतीय बाजार में अगले हफ्ते ग्राहकों के लिए दो नई SUV लॉन्च होने वाली हैं. Tata Motors और Mahindra & Mahindra की ये दो नई एसयूवी अगले हफ्ते किस दिन लॉन्च होंगी और कौन-कौन से फीचर्स के साथ उतारी जाएंगी, आज हम आप…
भारतीय बाजार में अगले हफ्ते ग्राहकों के लिए दो नई SUV लॉन्च होने वाली हैं. Tata Motors और Mahindra & Mahindra की ये दो नई एसयूवी अगले हफ्ते किस दिन लॉन्च होंगी और कौन-कौन से फीचर्स के साथ उतारी जाएंगी, आज हम आप लोगों को लॉन्च से पहले इस बात की विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. दोनों ही मॉडल्स एसयूवी सेगमेंट में मॉर्डन डिजाइन, नए और लग्जरी फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी से लैस होंगे.
Tata Sierra Launch Date
सालों बाद एक बार फिर से टाटा सिएरा भारतीय सड़कों पर राज करने आ रही है, इस बार ये एसयूवी नए लुक और नए फीचर्स से लैस है. टाटा की इस एसयूवी को 25 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा, ये मिड साइज एसयूवी लॉन्च के बाद Kia Seltos, Hyundai Creta, Toyota Hyryder के अलावा Maruti Grand Vitara और Honda Elevate जैसे मॉडल्स को टक्कर दे सकती है. इस कार की कीमत 12 लाख (एक्स शोरूम) से 22 लाख तक (एक्स शोरूम) होने की उम्मीद है.
Mahindra XEV 9S Launch Date
Mahindra की इस एसयूवी को अगले हफ्ते 27 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा. ये 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी INGLO बेस्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है. कंपनी की साइट पर वीडियो को देखने से पता चलता है कि इस एसयूवी में सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स समेत कई शानदार फीचर्स दिए जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर 542 किलोमीटर से 656 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है. ड्राइविंग रेंज बैटरी की क्षमता पर निर्भर है.
Mahindra XEV 9S Price in India
ऐसा कहा जा रहा है कि इस एसयूवी की कीमत XEV 9e की कीमत से ज्यादा हो सकती है, XEV 9e की कीमत 21 लाख 90 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. गाड़ी की सटीक कीमत की जानकारी तो लॉन्च इवेंट के दिन ही सामने आएगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
