यूपी में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, इन जिलों में अलर्ट जारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। पूरे प्रदेश में आज सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश (Rain) और ओले गिरने…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। पूरे प्रदेश में आज सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश (Rain) और ओले गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बता दें कि यूपी के राजधानी में सुबह से आसमान में बादल छाये रहे और तेज हवाएं चल रहीं थी। 10 बजे के बाद ही धूप निकलने के बाद सूरज की तपिश तेज हुई। बताते चलें कि इस समय देश भर में नौतपा चल रहा है । नौतपा जैसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा, क्योंकि तेज हवाएं गर्मी को बेअसर कर रहीं है। वहीं शुक्रवार को लखनऊ में शाम के वक्त तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात (Rain) हुई थी।
बता दें कि बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर ,पीलीभीत, अलीगढ़, रायबरेली, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर पर हल्की से बारिश हो रही है। वहीं महाराजगंज में भी बरसात शुरू है। इसके अलावा तेज हवाएं रिकार्ड किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को भी लखनऊ सहित प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने व हल्की बूंदाबांदी या फिर तेज बारिश की संभावना है, वज्रपात और ओले गिरने के भी चांस हैं।
शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद,सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर,सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, इन जिलों में बारिश व तेज हवाओं के चलते नौतपा का कोई असर नहीं रहेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
