24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में नौतपा बेअसर, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में , मौसम ने बदली चाल। आज सुबह से ही यूपी की राजधानी में मौसम बहुत ही खुशनुमा रहा वहीं बूंदा-बांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।​ लखनऊ में सुबह तेज हवा व हल्की बारिश (Rain) हुई है। हालाकि…

24GhanteOnline
May 29, 2025
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में , मौसम ने बदली चाल। आज सुबह से ही यूपी की राजधानी में मौसम बहुत ही खुशनुमा रहा वहीं बूंदा-बांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।​ लखनऊ में सुबह तेज हवा व हल्की बारिश (Rain) हुई है। हालाकि बाद में 11 बजे तक तेज धूप निकल आई थी।

प्रदेश में गुरुवार से तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने के अनुमान ​लगाये जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। हवा व बारिश (Rain) के चलते उमस भरी गर्मी से शहर के लोगों को कुछ निजात मिलेगी। बता दें कि गुरुवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 60 जिलों में तेज हवा व गरज- चमक के साथ बूंदाबादी का अर्लट जारी किया है।

बताते चले कि राजधानी में सुबह से मौसम खुशगावर था वहीं लगभग आठ बजे के बीच रिमझिम बारिश से नौतपा बेअसर रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई से प्रदेश में दो-तीन दिनों के लिए बूंदाबांदी और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

इन जिलों में आंधी-बारिश (Rain) के साथ वज्रपात का अलर्ट


कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी,बांदा, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, तेज रफ्तार हवा चलने की भी चेतावनी


रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, इन जिलों में बारिश के साथ—वज्रपात होने का अनुमान लगया जा रहा हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें