रसोई गैस सिलेंडर की नहीं होगी होम डिलीवरी, होने वाली है बड़ी हड़ताल
सरकार की ओर से अभी कुछ दिनों पहले ही घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने सरकार को हड़ताल की धमकी दी है। संघ ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर तीन…
सरकार की ओर से अभी कुछ दिनों पहले ही घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने सरकार को हड़ताल की धमकी दी है। संघ ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर तीन महीने में अधिक कमीशन सहित उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।
शनिवार को भोपाल में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.एस. शर्मा ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से आए सदस्यों द्वारा मांग पत्र के बारे में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। हमने LPG वितरकों की मांगों के बारे में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को भी पत्र लिखा है। एलपीजी वितरकों को दिया जा रहा वर्तमान कमीशन बहुत कम है और यह परिचालन लागत के अनुरूप नहीं है।
गैस में कमीशन बढ़ाने की मांग
केंद्र सरकार को संघ की ओर से पत्र में लिखकर मांग की गई है कि LPG वितरण पर कमीशन बढ़ाकर कम से कम 150 रुपये किया जाना चाहिए। पत्र में कहा गया है कि एलपीजी की आपूर्ति मांग और पूर्ति पर आधारित है। तेल कंपनियां बिना किसी मांग के वितरकों को जबरन गैर-घरेलू सिलेंडर भेज रही हैं, जो कानूनी प्रावधानों के खिलाफ है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।
LPG सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, उज्जवला योजना पर भी चला महंगाई का चाबुक
उज्ज्वला योजना के LPG सिलेंडरों के वितरण में भी दिक्कतें आ रही हैं। लेटर में संघ ने साफ किया है कि अगर उनकी मांग को 3 महीने के भीतर नहीं पूरा किया जाता है, तो वे लंबी हड़ताल पर जाएंगे।
घरेलू LPG गैस सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी
सरकार ने बीते 7 अप्रैल को गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो गई है।
साथ ही कोलकाता में दाम 829 रुपये से बढ़कर 879 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये से बढ़कर 853.50 रुपये और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 818.50 रुपये से बढ़कर 868.50 रुपये हो गए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा किया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
