24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश का यलो एलर्ट जारी

लखनऊ : यूपी में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए पिछले 1-2 दिन थोड़े राहत भरे रहे हैं। पिछले 24 से 48 घंटों के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की और तेज बारिश (Heavy Rain) को दर्ज किया गया है। इस दौरान बिजली…

24GhanteOnline
June 17, 2025
2 min read

लखनऊ : यूपी में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए पिछले 1-2 दिन थोड़े राहत भरे रहे हैं। पिछले 24 से 48 घंटों के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की और तेज बारिश (Heavy Rain) को दर्ज किया गया है। इस दौरान बिजली भी कड़की है और तेज हवाएं भी चली हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि यूपी में मॉनसून दस्तक दे चुका है।

आपको बता दें कि ये मॉनसूनी बारिश (Monsoon Rain) नहीं बल्कि प्री मॉनसूनी बारिश हो रही है। प्री मॉनसूनी बारिश ने यूपी का मौसम थोड़ा बदला है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज फिर यूपी के मौसम को लेकर अहम अपडेट जारी किया है। IMD ने आज भी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि इस दौरान यूपी में 50 किलोमीटर प्रति घंटा से हवाएं भी चल सकती हैं।

यूपी के इस इलाके में होगी खूब बारिश (Rain) 


आईएमडी ने 17 जून को लेकर जो बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसमें साफ कहा है कि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में खूब बारिश पड़ सकती है। यहां आज भारी बारिश का पूरा आसार है। सुबह से ही पूर्वी यूपी के कई जिलों में काले बादल दिखने शुरू हो जाएंगे।

मॉनसून को लेकर ये अपडेट सामने आई


मौसम विभाग का कहना है कि 18 जून के बाद यूपी में मॉनसून कभी भी दस्तक दे सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने कल यानी 18 जून के बाद से पूरे यूपी में तेज बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक, 18 से लेकर 22 जून तक यूपी में भारी बारिश की पूरी संभावना है।

आज किन जिलों में है बारिश (Rain) का यलो अलर्ट?


मौसम विभाग ने जिन जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, उनमें कानपुर, उन्नाव, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, मथुरा, हाथरस, गोरखपुर, औरैया, आजमगढ़, कन्नौज, इटावा, अमेठी, सहारनपुर, बहराइच, गोंडा, मऊ जिले शामिल हैं।

इन जिलों में बारिश (Rain) का ऑरेंज अलर्ट जारी


इसी के साथ मौसम विभाग ने यूपी के वाराणसी, सोनभद्र, प्रयागराज, चंदौली, संत रविदास नगर और मिर्जापुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का ये भी कहना है कि आज पश्चिम यूपी के नोएडा, सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, गाजियाबाद, बदायूं समेत हरदोई, अयोध्या और लखनऊ तक में बारिश पड़ सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।