24 घण्टे ऑनलाइन

7 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) पर प्रदेश में अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों इसका एलान किया था। शनिवार को शासन ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। अब प्रदेश में 7…

24GhanteOnline
October 4, 2025
1 min read
7 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) पर प्रदेश में अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों इसका एलान किया था। शनिवार को शासन ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। अब प्रदेश में 7 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।

वाल्मीकि धर्म समाज ने महर्षि वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी। समाज के पदाधिकारी द्वारा सरकार से 7 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा था।

वाल्मीकि समाज के अनुसार, पहले इस दिन सरकारी अवकाश होता था। बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। बीते दिनों श्रावस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर बड़ा एलान किया था। उन्होंने कहा था कि, सात अक्टूबर यानी महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश में छुट्टी रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।