24 घण्टे ऑनलाइन

स्कूल और ऑफिस की इस दिन रहेगी छुट्टी, मकर संक्रांति पर इस दिन रहेगा अवकाश... देखें आदेश

यूपी में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) यानी 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश (Holiday घोषित किया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया कि शासन स्तर पर विचार के बाद मकर संक्रांति पर अवकाश का…

24GhanteOnline
January 12, 2026
1 min read
स्कूल और ऑफिस की इस दिन रहेगी छुट्टी, मकर संक्रांति पर इस दिन रहेगा अवकाश... देखें आदेश

यूपी में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) यानी 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश (Holiday घोषित किया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया कि शासन स्तर पर विचार के बाद मकर संक्रांति पर अवकाश का निर्णय लिया गया है। क्योंकि, इससे पहले जारी प्रदेश के अवकाशों की तालिका में इस दिन छुट्टी का प्रावधान नहीं था।

बताते चलें कि फिलहाल परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी चल रही है। 1 जनवरी से 14 जनवरी तक सभी परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। 15 जनवरी को स्कूल खुलने थे। लेकिन, अब यह आदेश आ जाने के बाद स्कूलों की छुट्टी 15 जनवरी तक बढ़ गई है।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, लिहाजा स्कूलों के साथ सभी ऑफिस भी बंद रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।