24 घण्टे ऑनलाइन

पुतिन के काफिले की कार लिमोजिन में जबरदस्त धमाका, बाल-बाल बचे राष्ट्रपति

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) के काफिले की लग्जरी कार लिमोजिन में जबरदस्त धमाका हुआ है। धमाका मॉस्को में FSB मुख्यालय के बाहर हुआ है। हालांकि, इस धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जोरदार…

24GhanteOnline
March 30, 2025
2 min read

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) के काफिले की लग्जरी कार लिमोजिन में जबरदस्त धमाका हुआ है। धमाका मॉस्को में FSB मुख्यालय के बाहर हुआ है। हालांकि, इस धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जोरदार धमाके के बाद लिमो कार में आग लग गई। इंजन से आग निकली फिर पूरी कार में फैल गई।

कार का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में धमाके की जांच की जा रही है। यह धमाका खुद-ब-खूद हुआ या इसमें किसी की कोई साजिश है, इसका पता लगाया जा रहा है। वैसे अभी तक इस धमाके में किसी का नाम सामने नहीं आया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुतिन (Putin) के खिलाफ यह साजिश किसने की? क्या कार में धमाके का यूक्रेन युद्ध से कोई कनेक्शन है?


Vladimir Putin’s limo has burst into flames following a huge explosion
along a Moscow street.
One of the vehicles from what is believed to be the President’s “official car fleet” was consumed by flames near Moscow’s FSB secret service headquarters .. pic.twitter.com/GlgKQmX5p1


— Martha (@MGonigle) March 29, 2025


जेलेंस्की ने की थी पुतिन (Putin) के मरने की भविष्यवाणी


हाल ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने पुतिन (Putin) को लेकर भविष्यवाणी की थी। 2 दिन पहले जेलेंस्की ने कहा था कि पुतिन जल्द मर जाएंगे। कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, जेलेंस्की ने 26 मार्च को पेरिस में यूरोपीय पत्रकारों के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कही थी।

पंजाब के एडवोकेट जनरल ने दिया इस्तीफा, मान सरकार में चौथी बार हुआ ऐसा


हालांकि, पुतिन के खराब स्वास्थ्य के बारे में लगातार अटकलों के बीच जेलेंस्की ने यह टिप्पणी की थी। पुतिन 72 साल के हैं। उन्हें कई बीमारियां हैं। पिछले साल उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया था। इसके बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से चली आ रही जंग कब खत्म होगी, यह फिलहाल तय नहीं है। इस युद्ध में अभी तक न पुतिन की जीत हुई है और जेलेंस्की की हार। ऐसे में यह युद्ध और कितना लंबा चलेगा या जल्द खत्म हो जाएगा, यह कहना मुश्किल है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।