Pizza Hut में AC कंप्रेसर में हुआ ब्लास्ट, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
नई दिल्ली। यमुना विहार में स्थित Pizza Hut रेस्टोरेंट के बाहर लगे एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में अचानक विस्फोट हो गया।। दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…
नई दिल्ली। यमुना विहार में स्थित Pizza Hut रेस्टोरेंट के बाहर लगे एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में अचानक विस्फोट हो गया।। दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने समय रहते ब्लास्ट के बाद लगी आग में काबू पा लिया। वहीं ब्लास्ट के बाद स्थानीय लोगों ने दहशत का माहौल है। बता जा रहा है कि Pizza Hut के आउटलेट के एसी कंप्रेसर फटने से हादसा हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में धमाके का कारण एसी कंप्रेसर में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस और दमकल विभाग इसकी विस्तृत जांच कर रहे हैं। घायलों में तीन Pizza Hut के कर्मचारी है।
दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि हमें रात को धमाके की सूचना मिली, जिसके बाद हमारी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है, और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
सुरक्षा को लेकर स्थानाई लोगों की बढ़ी चिंता
यह घटना यमुना विहार जैसे व्यस्त इलाके में हुई, जिसके कारण स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पिज्जा हट के इस आउटलेट में पहले भी भीड़भाड़ रहती थी, और अब इस हादसे के बाद रेस्तरां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
