होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, DA में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी
केंद्र सरकार होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। अगले सप्ताह होली से पहले सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ये ऐलान होता है तो…
केंद्र सरकार होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। अगले सप्ताह होली से पहले सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ये ऐलान होता है तो 1.2 करोड़ सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी और जुलाई दो बार महंगाई भत्ते में इजाफा करता है। होली से पहले अगर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होता है तो यह जनवरी से प्रभावी होगा। यह भी अक्सर देखा गया है कि मार्च में होली के आसपास महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इजाफा किया जाता है। ताकि त्योहार से पहले कर्मचारियों को राहत मिल सके। दूसरी ओर, जुलाई में बढ़ोतरी की घोषणा आमतौर पर हर साल अक्टूबर या नवंबर में दिवाली के आसपास की जाती है।
गौरतलब है कि 5 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी पर चर्चा नहीं की थी। DA में सबसे हालिया बढ़ोतरी जुलाई 2024 में हुई थी, जब यह 50% से बढ़कर 53% हो गया था। 7 मार्च 2024 को कैबिनेट ने डीए को 46% की पिछली दर से बढ़ाकर मूल वेतन का 50% कर दिया था। यह ऐलान होली से कुछ दिन पहले 25 मार्च 2024 को की गई थी।
अक्टूबर में हुआ था इजाफा
16 अक्टूबर, 2024 को कैबिनेट ने सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। इससे डीए और डीआर दोनों 53% हो गए। संशोधित दरें 1 जुलाई, 2024 से लागू होनी थीं। अब एक बार फिर बढ़ोतरी का इंतजार किया जा रहा है।
कितना बढ़ सकता है DA?
दिसंबर 2024 के AICPI-IW डेटा के मुताबिक इस बार महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद लिया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
