24 घण्टे ऑनलाइन

iPhone 16 Pro Max खरीदने का है बेस्ट मौका, यहां मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट

iPhone 16 Pro Max Price Drops: यदि आप सस्ते में फ्लैगशिप आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सही मौका है. Flipkart की साल की आखिरी सेल में iPhone 16 Pro Max पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. एपल का यह प्रीमियम…

24GhanteOnline
December 29, 2025
2 min read

iPhone 16 Pro Max Price Drops: यदि आप सस्ते में फ्लैगशिप आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सही मौका है. Flipkart की साल की आखिरी सेल में iPhone 16 Pro Max पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. एपल का यह प्रीमियम स्मार्टफोन आपको ऑफर्स के साथ 1 लाख रुपये से कम कीमत में मिल सकता है. बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ यह डील और भी आकर्षक बन जाती है. चलिए जानते हैं नई कीमत, डिस्काउंट और फीचर्स के बारे में…

1 लाख रुपये से नीचे कैसे खरीदें


Flipkart पर iPhone 16 Pro Max 256GB वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 1,34,900 रुपये है. फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को सीधे 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन के बदले एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसकी वैल्यू फोन की कंडीशन और मॉडल के आधार पर 68,000 रुपये से ज्यादा तक हो सकती है. इन दोनों ऑफर्स को मिलाकर देखें तो फोन की प्रभावी कीमत 1 लाख रुपये से नीचे पहुंच जाती है.

2025 में भी क्यों दमदार है iPhone 16 Pro Max


iPhone 16 Pro Max भले ही Apple का सबसे नया मॉडल न हो, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस आज भी फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत मानी जाती है. एपल का भरोसेमंद iOS अपडेट सपोर्ट इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार बनाता है. प्रीमियम डिजाइन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के चलते यह फोन 2025 में भी बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. जो यूजर्स लॉन्च प्राइस नहीं देना चाहते, उनके लिए यह डील काफी समझदारी भरी है.

दमदार परफॉर्मेंस और डिस्प्ले


इस स्मार्टफोन में Apple का A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को आसानी से हैंडल करता है. 6.9 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले 120Hz ProMotion सपोर्ट के साथ आती है, जिससे वीडियो और स्क्रॉलिंग का एक्सपीरियंस बेहद स्मूद रहता है. टाइटेनियम फ्रेम और Ceramic Shield इसे मजबूती के साथ प्रीमियम लुक भी देते हैं.

कैमरा भी टॉप-क्लास


iPhone 16 Pro Max में 48MP मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 12MP का 5x टेलीफोटो लेंस दिया गया है. ProRAW, ProRes वीडियो और नाइट मोड जैसे फीचर्स इसे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों के लिए खास बनाते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।