24 घण्टे ऑनलाइन

शुक्रवार को दही खाने का होता है विशेष महत्व, जानिए वजह

हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन अलग अलग देवी-देवताओं को समर्पित होते हैं। इनमें से शुक्रवार के दिन मां संतोषी और लक्ष्मी की उपासना की जाती है। इस दिन दही (Curd) खाना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि शुक्रवार…

24GhanteOnline
August 21, 2025
1 min read

हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन अलग अलग देवी-देवताओं को समर्पित होते हैं। इनमें से शुक्रवार के दिन मां संतोषी और लक्ष्मी की उपासना की जाती है। इस दिन दही (Curd) खाना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन दही का सेवन करने से धन की वर्षा होती है। घर से बाहर निकलते समय भी दही (Curd) खाना शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे रास्ते में आने वाली किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सकता है।

शास्त्रों के अनुसार-


>> सोमवार को घर से शीशा देखकर काम पर निकलें।

>> मंगलवार को कुछ मीठा खाकर बाहर निकलें।

>> बुधवार को हरा धनिया खाकर घर से निकलें।

>> गुरुवार को सरसों के दाने मुंह में डालकर निकलें।

>> शुक्रवार को दही खाकर घर से निकलें।

>> शनिवार को अदरक या घी खाकर निकलें।

>> रविवार को पान का पत्ता अपने पास रखकर निकलें।

शुक्रवार को दही (Curd) खाने का महत्व-


माता लक्ष्मी को सफेद रंग की वस्तुएं बहुत प्रिय होती हैं। इसलिए आज के दिन उन्हें दूध से बनी चीजों का भोग लगाने से वह बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं। इसलिए शुक्रवार को ही खाकर निकलना शुभ माना जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।