24 घण्टे ऑनलाइन

शेयर मार्केट में आई रौनक, सेंसेक्स खुलते ही पकड़ी रफ्तार

अमेरिका की ओर से टैरिफ पर 90 दिनों के पॉज लगाने के फैसले के बाद आज फिर शेयर मार्केट (Share Market) में तेजी आई है। मार्केट 3 दिनों की बंद के बाद आज खुला और खुलते ही उसमें करीब 2 फीसदी की तेजी देखी गई। सेंसेक्स 1573.90…

24GhanteOnline
April 15, 2025
2 min read
शेयर मार्केट में आई रौनक, सेंसेक्स खुलते ही पकड़ी रफ्तार

अमेरिका की ओर से टैरिफ पर 90 दिनों के पॉज लगाने के फैसले के बाद आज फिर शेयर मार्केट (Share Market) में तेजी आई है। मार्केट 3 दिनों की बंद के बाद आज खुला और खुलते ही उसमें करीब 2 फीसदी की तेजी देखी गई। सेंसेक्स 1573.90 अंको की बढ़त के साथ 76,732.34 के करीब कारोबार कर रहा है।

भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज हरियाली छाई हुई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं, जिसमें टाटा मोटर्स के शेयरों में बंपर तेजी देखी जा रही है। मोटर्स के शेयर 5.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 625.45 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, एलटी, एचडीएफसी और महिंद्रा के शयर भी हरे निशान के साथ दिखाई दे रहे हैं।

कैसा रहा था बाजार (Share Market)


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 70 देशों पर टैरिफ पॉज लगाने के फैसले के बाद से ही दुनिया भर के मार्केट में तेजी आई। भारतीय शेयर बाजार में ट्रंप के इस फैसले के बाद रौनक लौटी बीते कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,157.26 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 429.40 अंक या 1.92% की बढ़त के साथ 22,828.55 पर बंद हुआ।

बाजार (Share Market) में तेजी के कारण


भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में पिछले 5-6 महीनों से ही बिकवाली का दौर चल रहा है। बीच-बीच में कभी मार्केट अप हुआ है। वरना ज्यादा समय मार्केट डाउन ही रहा है। बीते 2 अप्रैल को जब ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया तो उसके बाद भारतीय बाजार एक दिन में 5 फीसदी से ज्यादा टूट गया था।

वहीं, जब ट्रंप ने टैरिफ को पॉज कर दिया तो मार्केट ने रिकवरी की। आज भी शेयर मार्केट पर ट्रंप की टैरिफ में छूट देने, ग्लोबल टेंशन कम होने का प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा आरबीआई की ओर रेपो रेट में की गई कटौती की वजह से भी निवेशकों का भरोसा मार्केट पर दिखाई दे रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…