24 घण्टे ऑनलाइन

Sawan: ऐसे लगाएं घर में शिव की तस्‍वीर, छोटी सी भूल बन सकती हैं परेशानियों का कारण

सावन (Sawan) का महीना जारी हैं जो कि भगवान शिव को समर्पित होता हैं और इन दिनों में शिव (Shiva) का पूजन करते हुए घर में उनकी तस्वीर लगाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में शिव की तस्वीर लगाने के भी कुछ नियम होते…

24GhanteOnline
July 13, 2025
2 min read

सावन (Sawan) का महीना जारी हैं जो कि भगवान शिव को समर्पित होता हैं और इन दिनों में शिव (Shiva)  का पूजन करते हुए घर में उनकी तस्वीर लगाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में शिव की तस्वीर लगाने के भी कुछ नियम होते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वास्तु में बताए गए नियमों की जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह घर में शिव की तस्वीर लगाईं जाए। इसमें की गई गलतियां आपकी परेशानियों का कारण बन सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन नियमों के बारे में।

इस दिशा में लगाएं तस्वीर

भगवान शिव (Shiva) निवास स्थान कैलाश पर्वत है। यह उत्तर दिशा में स्थित है। ऐसे में घर पर शिव जी की मूर्ति व तस्वीर इसी दिशा पर लगानी चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि का संचार होता है।

ऐसी तस्वीर लगाने से बचें

वास्तु अनुसार घर पर क्रोध मुद्रा में शिवजी (Shiva)  की तस्वीर व मूर्ति लगाने से बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इसके कारण घर में तनाव व रिश्तों में खटास आ सकती है। इसके साथ घर व कार्यक्षेत्र में शिव जी की खड़ी मुद्रा में तस्वीर लगाने से भी बचना चाहिए।

हर किसी को दिखाई दें तस्वीर

भगवान शिव (Shiva) की तस्वीर को घर की ऐसी जगह लगाएं जहां पर वे आने-जाने वालों को आसानी से दिखाई दें। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही रिश्ते में मिठास आती है।

ऐसे तस्वीर लगाना शुभ

वास्तु अनुसार, खुश मुद्रा में शिव जी (Shiva) की तस्वीर लगाना शुभ होता है। वहीं नंदी पर विराजित शिवजी की तस्वीर लगाने से घर के बच्चों की एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

वास्तु अनुसार, शिव जी (Shiva) की तस्वीर व उसकी आसपास की जगह को हमेशा साफ रखें। नहीं तो घर में दोष उतपन्न हो सकते हैं। इसके कारण आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…