अप्रैल में इस दिन से गुंजेंगी शहनाई, नोट कर लें विवाह के शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में खरमास की अवधि बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। खरमास के समय में विवाह (Marriage) समेत सारे शुभ और मांगलिक काम वर्जित कर दिए जाते हैं। खरमास भगवान सूर्य के धनु या मीन राशि में प्रवेश करने पर लगता है। आमतौर पर…
हिंदू धर्म में खरमास की अवधि बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। खरमास के समय में विवाह (Marriage) समेत सारे शुभ और मांगलिक काम वर्जित कर दिए जाते हैं। खरमास भगवान सूर्य के धनु या मीन राशि में प्रवेश करने पर लगता है। आमतौर पर साल में दो बार खरमास की अवधि आती है। साल 2025 का पहला खरमास 14 मार्च को भगवान सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने बाद लग गया है। अब एक महीने यानी अप्रैल तक कोई शुभ काम नहीं किए जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि अप्रैल में किस दिन से मांगलिक कार्य शुरू होंगे और शुभ मुहूर्त क्या है।
अप्रैल कब शुरू होंगे मांगलिक काम ?
दरअसल, 14 मार्च को भगवान सूर्य ने शाम 6 बजकर 59 मिनट पर गुरू बृहस्पति के स्वामित्व वाली मीन राशि में प्रवेश किया है। भगवान सूर्य इस राशि में एक माह तक रहेंगे। वो 13 अप्रैल को मीन राशि से निकल जाएंगे और उनका प्रवेश मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि मेष में हो जाएगा। इसी के साथ ही खरमास का समापन हो जाएगा। फिर 14 अप्रैल से विवाह (Marriage) समेत सभी मांगलिक काम शुरू हो जाएंगे।
अप्रैल में हैं विवाह (Marriage) के 9 शुभ मुहूर्त
अप्रैल माह में 14 तारीख को विवाह (Marriage) का शुभ मुहूर्त है। 14 तारीख को वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है।
इस माह में 16 तारीख को विवाह का शुभ मुहूर्त है। इस दिन वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि है।
इस माह में 18 तारीख को विवाह का शुभ मुहूर्त हैं। इस दिन वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि है।
इस माह में 19 अप्रैल को विवाह का शुभ मुहूर्त है। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी और सप्तमी तिथि है।
इस माह में 20 तारीख को विवाह का शुभ मुहूर्त है। इस दिन वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि है।
इस माह में 21 तारीख को विवाह का शुभ मुहूर्त है। इस दिन शाख माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि है।
इस माह में 25 तारीख को विवाह का शुभ मुहूर्त है। इस दिन वैशाख माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि है।
इस माह में 29 अप्रैल को विवाह का शुभ मुहूर्त है। इस दिन वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि है।
इस माह में आखिर विवाह मुहूर्त 30 तारीख को है। इस दिन वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि है।
अप्रैल गृह प्रवेश मुहूर्त
अप्रैल माह में गृह प्रवेश का एक ही शुभ मुहूर्त है। अप्रैल माह में गृह प्रवेश का ये शुभ मुहूर्त 30 तारीख यानी महीने के आखिरी दिन है। 30 तारीख को ये सुबह 5 बजकर 41 मिनट से दोपहर 2 बजरकर 12 बजे तक है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
