24 घण्टे ऑनलाइन

टूट गया 25 साल का रिकॉर्ड! एक कार ने बदल दी कंपनी की किस्मत

Skoda India के लिए साल 2025 ऐतिहासिक साबित हुआ है. कंपनी ने भारतीय बाजार में अब तक की अपनी सबसे बड़ी सालाना सेल दर्ज की है. 2024 में जहां स्कोडा ने लगभग 35 हजार गाड़ियां बेची थीं, वहीं 2025 में ये आंकड़ा बढ़कर 72 हजार…

24GhanteOnline
January 2, 2026
2 min read
टूट गया 25 साल का रिकॉर्ड! एक कार ने बदल दी कंपनी की किस्मत

Skoda India के लिए साल 2025 ऐतिहासिक साबित हुआ है. कंपनी ने भारतीय बाजार में अब तक की अपनी सबसे बड़ी सालाना सेल दर्ज की है. 2024 में जहां स्कोडा ने लगभग 35 हजार गाड़ियां बेची थीं, वहीं 2025 में ये आंकड़ा बढ़कर 72 हजार से ज्यादा पहुंच गया. यानी महज एक साल में बिक्री दोगुनी से भी ज्यादा हो गई. ये उपलब्धि स्कोडा के भारत में 25 साल पूरे होने के मौके पर आई है, जिसने इसे और भी खास बना दिया

SUV Skoda Kylaq


इस शानदार प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ी वजह रही कंपनी की नई कॉम्पैक्ट SUV Skoda Kylaq . लॉन्च होते ही ये मॉडल ग्राहकों की पहली पसंद बन गया और धीरे-धीरे स्कोडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई. Kylak ने उन ग्राहकों को आकर्षित किया जो एक मजबूत, सुरक्षित और प्रीमियम फील वाली SUV चाहते थे लेकिन किफायती कीमत में.

SUV Skoda Kylaq इंजन


कायलैक को भारत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो अच्छा पावर और माइलेज दोनों का संतुलन देता है. इसके अलावा इसमें सेफ्टी फीचर्स, मजबूत बॉडी और शानदार बिल्ड क्वालिटी जैसी खूबियां भी शामिल हैं, जो स्कोडा ब्रांड की पहचान रही हैं.

कंपनी का बयान


स्कोडा इंडिया के ब्रांड प्रमुख आशीष गुप्ता ने कहा कि 2025 उनके लिए सिर्फ एक साल नहीं बल्कि एक मील का पत्थर रहा है. कंपनी ने इस दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत किया, डीलर नेटवर्क बढ़ाया और ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाई. उनका मानना है कि सही प्रोडक्ट और सही रणनीति के चलते ही यह सफलता संभव हो पाई.

SUV Skoda Kylaq फीचर्स

स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) एक सेफ और फीचर-लोडेड कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स, LED हेडलैंप्स, 10-इंच टच स्क्रीन, 17-इंच अलॉय व्हील्स, सनरूफ, वायरलेस चार्जर, और 446L बूट स्पेस, 8-इंच डिजिटल कॉकपिट (वर्चुअल कॉकपिट),रियर AC वेंट्स, कूल्ड ग्लवबॉक्स, एम्बिएंट लाइटिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं, जो इसे भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त बनाते हैं. Skoda Kylaq की कीमत ₹7.55 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए ₹12.80 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…