24 घण्टे ऑनलाइन

संभल जामा मस्जिद में गूंजे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे, नमाजियों ने लहराएं तिरंगा

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में गणतंत्र दिवस से पहले जामा मस्जिद (Jama Masjid) पर देशप्रेम, एकता और सौहार्द का नाजारा देखने को मिला। इस दौरान जुमे की नमाज पढ़कर निकले नमाजियों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद…

24GhanteOnline
January 25, 2025
2 min read

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में गणतंत्र दिवस से पहले जामा मस्जिद (Jama Masjid) पर देशप्रेम, एकता और सौहार्द का नाजारा देखने को मिला। इस दौरान जुमे की नमाज पढ़कर निकले नमाजियों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और देशप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बता दें कि बीते 24 नवंबर 2024 को को जामा मस्जिद (Jama Masjid) के अंदर सर्वे के दौरान मस्जिद के आसपास के इलाके में हिंसा हो गई थी, जिसके बाद काफी तनाव का माहौल हो गया था। इस घटना के 2 महीने बाद गणतंत्र दिवस से पहले लोगों ने एकजुटता के साथ देशप्रेम का मैसेज दिया है।

शुक्रवार को जामा मस्जिद (Jama Masjid) में जुमे की नमाज पढ़कर नमाजी बाहर निकले तो नजारा अलग था। मस्जिद के सामने देशभक्ति की तस्वीर देखने के लिए मिली। यहां पर बड़ी संख्या में मौजूद नमाजियों को हाथों में तिरंगा ले रखा था। नमाजी हाथों में तिरंगा लहराकर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

डांस करते हुए रील बनाना लड़कियों को पड़ा भारी, अब मिलेगी इतने कोड़े की सजा


दरअसल, 24 नवंबर 2024 को संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान इलाके में हिंसा हो गई थी। उसके बाद से यहां आसपास के इलाके में जुमे की नमाज से पहले व्यवस्थाओं को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात हो जाता है।

सईद अख्तर और अन्य लोगों ने मस्जिद के सामने गणतंत्र दिवस से पहले नमाजियों को तिरंगे बांटे। इस दौरान सभी नमाजी मस्जिद के सामने एकत्रित हुए थे। सभी नमाजी हाथों में तिरंगा लिए हुए थे और देशप्रेम का संदेश दे रहे थे।

तिरंगा बांटने वाले मुस्लिम भाइयों ने कहा कि हमें अपने देश के तिरंगे पर नाज है। गणतंत्र दिवस से पहले देशभक्ति का संदेश देने के लिए आज हम लोगों ने जामा मस्जिद के बाहर तिरंगा बांटा है और लोगों से अपील की है कि वे सभी लोग अपने-अपने घर और दुकानों के बाहर तिरंगा लगाकर देशभक्ति का संदेश दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।