24 घण्टे ऑनलाइन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया पूरा परिवार, मासूम की मौत; चार हालत गंभीर

कासगंज। जिले में शुक्रवार की शाम को एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। यहां घर की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन (High Tension Line) की चपेट एक ही परिवार के पांच लोग आ गए। इस हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। जबकि,…

24GhanteOnline
September 6, 2025
2 min read

कासगंज। जिले में शुक्रवार की शाम को एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। यहां घर की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन (High Tension Line) की चपेट एक ही परिवार के पांच लोग आ गए। इस हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। जबकि, परिवार के अन्य चार सदस्य घायल हुए हैं। मृतक की पहचान शिवम के नाम से हुई है। उसकी उसकी उम्र 10 साल बताई जा रही है।

हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मामला जिले के ढोलना कोतवाली क्षेत्र के बिरसुआ गांव का है। यहां अशोक कुमार परिवार के साथ घर की छत पर खाना खाने बैठे थे। इस दौरान अशोक का हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन (High Tension Line) के छू गया और वो करंट की चपेट में आ गए। पति को बचाने की कोशिश में पत्नी रेखा, जिसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है वो भी इसकी चपेट में आ गई। इसके बाद बेटी काजल, छोटी बेटी लवली और रिश्तेदार अशोक एक-एक कर करंट की चपेट में आ गए।

हादसे के दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। चीख पुकार की आवाज ग्रामीणों के कानों तक पहुंची तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने डंडों की मदद से सतर्कता से उन्हें करंट से अलग किया और उन सभी को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद 10 साल के शिवम को मृत घोषित कर दिया।

अन्य को अलीगढ़ रेफर किया गया


अन्य चार की हालत गंभीर होने की वजह से उनका प्रथमिक उपचार कर उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया है। यहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और तमाम आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीच की। साथ ही पुलिस ने मृतक शिवम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें