24 घण्टे ऑनलाइन

इन फूलों के उपायों से खुलेंगे धन के रास्ते

सनातन धर्म में प्रकृति को सर्वोपरि माना गया है. यही कारण है कि पूजा पाठ में पानी, फूल, पत्ती, पशु और पक्षी का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसा कोई भी कार्य या उपाय नहीं है जिसमें अपने स्वार्थ के लिए इनमें से किसी को भी…

24GhanteOnline
January 5, 2026
2 min read

सनातन धर्म में प्रकृति को सर्वोपरि माना गया है. यही कारण है कि पूजा पाठ में पानी, फूल, पत्ती, पशु और पक्षी का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसा कोई भी कार्य या उपाय नहीं है जिसमें अपने स्वार्थ के लिए इनमें से किसी को भी हानि पहुंचाई जाए. ज्योतिष शास्त्र में भी इनके महत्व को बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज हम फूलों के राजा गुलाब (Rose)  के कुछ उपाय जानेंगे. गुलाब के फूल की खुशबू सभी का मन मोह लेती है.

खूबसूरत सा दिखने वाला एक फूल आपके जीवन में चमत्कारी बदलाव ला सकता है. इससे जुड़े कुछ उपाय जो ना सिर्फ आपकी तरक्की में सहायक होंगे बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी बेहतर रखने में मददगार होंगे.

धन प्राप्ति के लिए उपाय


-लक्ष्मी मां के 8 स्वरूपों में से एक वैभव लक्ष्मी को लाल गुलाब अत्यंत प्रिय है. यदि आप नियमित रूप से शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल खिला गुलाब अर्पित करेंगे तो आपके लिए धन के रास्ते खुलेंगे. यह उपाय आप हर शुक्रवार कर सकते हैं. इस उपाय को कम से कम 21 शुक्रवार अवश्य करें.

-व्यर्थ के खर्चों पर काबू पाने के लिए प्रतिदिन एक लाल गुलाब तिजोरी में रखें.

अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपाय


– गुलाब के फूल की खुशबू मन को शांति देती है. यदि आपके घर में कोई बीमार है, तो उसके कमरे में या तकिए के पास 5 गुलाब के फूल रखने से उसके स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा.

– यदि किसी को तेज बुखार आ रहा है तो पानी में गुलाब की कुछ पंखुड़ियां मिलाकर उसके शरीर की सफाई करने से लाभ होगा.

अपने आसपास सकारात्मक वातावरण के लिए


– यदि आपके कार्यस्थल पर आपका सहकर्मी परेशान कर रहा है, तो प्रतिदिन अपने टेबल पर दो गुलाब के फूल रखें. ऐसा करने से वहां का वातावरण सकारात्मक और आपके पक्ष में हो जाएगा.

-अपने किसी भी काम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए घर से निकलते समय बालों या कपड़ों में एक गुलाब का फूल जरूर लगाएं.

डर को दूर भगाने के लिए


यदि आप किसी बुरे सपने से डर गए हैं या किसी भी अज्ञात वस्तु से आपके मन में डर बैठ गया है, तो उसे दूर करने के लिए हर मंगलवार 11 फूल हनुमान जी को अर्पित करें. उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…