24 घण्टे ऑनलाइन

सीट बढ़ाने की मांग पर बवाल, कुलपति ने छात्रों को गाड़ी से कुचला; 2 घायल

मिर्जापुर: जिले में मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति (Vice Chancellor) पर गंभीर आरोप लगे हैं। छात्रों का कहना है कि सीट वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कुलपति ने गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना…

24GhanteOnline
September 12, 2025
1 min read

मिर्जापुर: जिले में मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति (Vice Chancellor) पर गंभीर आरोप लगे हैं। छात्रों का कहना है कि सीट वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कुलपति ने गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में दो छात्र घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने वीडियो कॉलिंग के जरिए छात्रों से बातचीत की। डीएम और एसपी से आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।

इसके कुछ समय बाद विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों ने सीट वृद्धि के साथ नए एडमिशन की घोषणा कर दी। उल्लेखनीय है कि केबीपी कॉलेज और जीडी बिनानी कॉलेज के छात्र पिछले 51 घंटे से जिला मुख्यालय पर सीट वृद्धि की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। जब जिला प्रशासन से बातचीत सफल नहीं हुई, तो छात्र विश्वविद्यालय कैंप कार्यालय की ओर पैदल मार्च करते हुए कुलपति कार्यालय (Vice Chancellor Office) का घेराव करने पहुंचे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें