कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबे कई मजदूर, 6 लोगों को निकाला गया
कन्नौज। कन्नौज रेलवे स्टेशन (Kannauj Railway Station) पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां स्टेशन के दो मंजिल पर निर्माणाधीन लेंटर अचानक गिर गया। मलबे से छह मजदूरों को निकाला गया है। वहीं कई…
कन्नौज। कन्नौज रेलवे स्टेशन (Kannauj Railway Station) पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां स्टेशन के दो मंजिल पर निर्माणाधीन लेंटर अचानक गिर गया। मलबे से छह मजदूरों को निकाला गया है। वहीं कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
इस मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने मलबे में दबे 6 लोगों को निकाला है।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस हादसे में कई अन्य मजदूर भी मलबे में फंसे हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है। रेलवे स्टेशन (Kannauj Railway Station) पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ। जब लेंटर गिरने के कारण तेज आवाज हुई। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत कर्मी घटना की गंभीरता को देखते हुए बचाव कार्य में जुटे हैं।
सीएम योगी ने किया ‘मोहब्बत’ को सम्मानित
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में दबे लोगों को जल्दी ही बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं, प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
