24 घण्टे ऑनलाइन

EV मार्केट में धमाका करने आ रही Toyota, टीज़र हुआ रिलीज़

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद Toyota अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार Urban Cruiser ईवी के लॉन्च के साथ एक नए सेगमेंट में कदम रखने जा रही है.कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का पहला टीजर जारी किया है. ये मॉडल मारुति सुजुकी…

24GhanteOnline
January 7, 2026
2 min read
EV मार्केट में धमाका करने आ रही Toyota, टीज़र हुआ रिलीज़

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद Toyota अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार Urban Cruiser ईवी के लॉन्च के साथ एक नए सेगमेंट में कदम रखने जा रही है.कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का पहला टीजर जारी किया है. ये मॉडल मारुति सुजुकी ई-विटारा का री-बैज्ड वर्जन होगा. ये दोनों ब्रांडों की साझेदारी का हिस्सा है. जिसके तहत पहले ही Glanza-Baleno, Rumion-Ertiga, Fronx-Taisor मॉडल लॉन्च किए जा चुके हैं.

Toyota Urban Cruiser EV


टीज़र के बेस्ड पर, टोयोटा अर्बन क्रूज़र बीईवी पिछले साल के ऑटो एक्सपो में ब्रांड द्वारा पेश कॉन्सेप्ट मॉडल से इंस्पायर होगी. ई-विटारा के कुछ हद तक परिचित सिल्हूट को टोयोटा की स्टाइलिंग के साथ मिलाकर, इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में ‘आइब्रो’ डिजाइन वाली एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं. पियानो ब्लैक ग्रिल और बोनट इसे और भी शानदार और दमदार लुक देते हैं.

Toyota Urban Cruiser EV इंटीरियर


गाड़ी के इंटीरियर के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, डैशबोर्ड का लेआउट और फीचर्स मारुति सुजुकी ई विटारा से काफी मिलते-जुलते होने की उम्मीद है. इसमें दो स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है. इसके साथ ही 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.1 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जाएगा. फीचर्स की लिस्ट में मल्टीपल एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, TPMS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और अन्य शामिल होंगे.

Toyota Urban Cruiser EV बैटरी पैक ऑप्शन


टोयोटा की इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) में भी ई विटारा के समान बैटरी पैक विकल्प मिलने की उम्मीद है, जिसमें 49 किलोवाट-घंटे और 61 किलोवाट-घंटे के ऑप्शन शामिल होंगे. मारुति का दावा है कि 61 किलोवाट-घंटे की बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 543 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. इसके अलावा, दोनों ईवी में फ्रंट एक्सल पर लगने वाले मोटर ऑप्शन समान होने की उम्मीद है, जिनकी पावर आउटपुट लगभग 144 हॉर्स पावर और 174 हॉर्सपावर होगी.लॉन्च होने के बाद, टोयोटा अर्बन क्रूज़र ईवी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी, टाटा कर्व ईवी को टक्कर देगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…